Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Balika Vadhu: दुल्हन के लाल जोड़े में सजी-धजी की आनंदी का वीडियो हो रहा वायरल, 'दूल्हा' भी आया नजर

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 03:20 PM (IST)

    टीवी शो बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाने वाली अविका गौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बचपन में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने वालीं अविका गौर ...और पढ़ें

    Photo Credit : Avika Gor Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Avika Gor Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Balika Vadhu Fame Avika Gor Bold Photo & Video : टीवी के फेमस शो 'बालिका वधू' में 'आनंदी' के किरदार से अविका गौर को एक खास पहचान मिली थी। अपने इस रोल से अविका ने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। इस शो में आनंदी की एक्टिंग को खूब सराहा गया। बतौर बाल कलाकार शो में नजर आने वाली अविका आज काफी बड़ी और हॉट हो गई हैं। एक्टिंग के साथ अविका सोशल प्लेटफार्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियोज पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज देती हैं। इसी बीच अविका का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दुल्हन के लिबास में अविका को देखकर फैंस काफी हैरान हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    दुल्हन बनीं आनंदी का वीडियो हुआ वायरल

    अविका गौर ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो दुल्हन के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। अविका खुद अपना वीडियो बनाती दिख रही हैं। इसके साथ ही वीडियो में काफी सारे बाराती और दूल्हा भी नजर आ रहा है। कई जगहों पर अविका डांस करती दिख रही हैं। दुल्हन के इस लुक में उन्हें देखकर फैंस हैरान नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अविका ने चुपके से शादी कर ली है। उनका दूल्हा कौन है?

    View this post on Instagram

    A post shared by Avika Gor (@avikagor)

    ये रहा अविका की शादी का सच

    बता दें कि अविका गौर ने सच में शादी नहीं की है। शादी का ये वीडियो अविका के किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग का है। इस वीडियो में शूटिंग सेट भी साफ देखा जा सकता है। इस पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कई यूजर्स तो उन्हें बधाई तक दे रहे हैं। एक ने लिखा, 'वाओ आपकी शादी हो गई है।' एक लिखता है, 'आपकी खूबसूरती बस देखते ही बन रही है।' अविका के इस वीडियो को अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Vaishali Thakkar Suicide: एक्ट्रेस ने राहुल नवलानी को लेकर किया था खुलासा, मां से कहा- वो शाह रुख खान के...

    खबरें और भी