यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Neha Marda ने दिया बेटी को दिया जन्म, अस्पताल में इमरजेंसी में किया गया था भर्ती
Neha Marda Daughter बालिका वधू में नजर आने वाली नेहा मर्दा ने 7 अप्रैल को कोलकाता में एक बेटी को अस्पताल में जन्म दिया है। इसके पहले उन्हें इमरजेंसी म ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Neha Marda Daughter: बालिका वधू में नजर आई एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने एक बेटी को अस्पताल में जन्म दिया है। गौरतलब है कि परेशानी बढ़ने के चलते नेहा मर्दा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेबी को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी डिलीवरी प्रीमेच्योर हुई है।
नेहा मर्दा ने सात अप्रैल को बेटी को जन्म दिया है
नेहा मर्दा ने कोलकाता में सात अप्रैल को बेटी को जन्म दिया है। उन्हें अंतिम क्षणों में अस्पताल में भर्ती कराया गया क्योंकि उन्हें कॉम्प्लिकेशन हो गई थी। भगवान के आशीर्वाद से चीजें ठीक रही। नेहा मर्दा और उनके पति आयुष्मान अग्रवाल बेटी के आगमन से आने से काफी खुश है।
नेहा मर्दा ने जल्द मां बनने की जानकारी दी थी
नेहा मर्दा ने नवंबर 22 में इस बात की जानकारी दी थी कि वह गर्भवती है और जल्द मां बनने वाली है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया था।
बेटी को जन्म देने के बाद नेहा मर्दा ने की बात
बेटी को जन्म देने के बाद नेहा मर्दा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपनी कॉम्प्लिकेशन के बारे में भी बात की है। इस बारे में बताते हुए नेहा मर्दा कहती हैं, 'मेरे गर्भवती होने के बाद मेरा बीपी एक परेशानी का कारण बन गया। पांचवे महीने में यह बढ़ता ही चला गया। हमारे डॉक्टर ने इसे पहले ही भांप लिया था और इसकी तैयारी कर ली थी। अब भगवान ने मुझे एक खूबसूरत बेटी दी है और हम दोनों स्वस्थ हैं।'
खबरें और भी
इस महीने के अंत तक दोनों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा
नेहा मर्दा ने इस बात की भी जानकारी दी कि इस महीने के अंत तक दोनों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक उन्हें बच्ची को ज्यादा देर दुलार करने का अवसर नहीं मिला है। गौरतलब है कि नेहा मर्दा और आयुष्मान अग्रवाल ने 2012 में शादी की थी। नेहा मर्दा ने क्यों रिश्तों में कट्टी-बट्टी शो में भी काम किया था। अपनी बेटी के नाम के बारे में खुलासा करते हुए नेहा मर्दा ने कहा कि उनकी ननद बेटी का नाम तय करेंगी और यह 'अ' अक्षर से हो सकता है।