Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB OTT2: एल्विश यादव आज करेंगे बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री, वायरल हुआ यूट्यूबर का ये वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Wed, 12 Jul 2023 05:56 PM (IST)

    Bigg Boss Ott 2 ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ इन दिनों वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चा में है। हर बार की तरह इस बार भी शो में कई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रह ...और पढ़ें

    BB OTT2 Elvish Yadav Aashika Bhatia Photo Credit Instagram
    BB OTT2 Elvish Yadav Aashika Bhatia Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. एल्विश यादव पहुंचे बिग बॉस हाउस
    2. एल्विश यादव ने की वाइल्ड कार्ड एंट्री
    3. इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया भी आई नजर

     नई दिल्ली, जेएनएन।  BB OTT2: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ ऑडियंस का फेवरेट शो बन गया है।  कंटेस्टेंट्स भी शो को इंटरेस्टिंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इतना ही नहीं मेकर्स ने शो को दो हफ्ते के लिए एक्सटेंड भी कर दिया है।

    ऐसे में अब शो के वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चा हो रही है। हर बार की तरह इस बार भी शो में कई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही हैं। इस दौरान जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम सामने आ रहा था। ऐसे में अब इस खबर पर पक्की मुहर लग गई है। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो कह रहे हैं।

    बिग बॉस की वाइल्ड कार्ड एंट्री में दूसरा नाम एल्विश यादव

    ट्विटर और इंस्टाग्राम पर  एल्विश यादव के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमे वह बिग बॉस ओटीटी के घर में जाने की बात करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में एल्विश अपने दोस्तों के साथ टीवी पर 'बिग बॉस ओटीटी 2' देखते है, तभी पीछे से उनके दोस्त कहते हैं, भाई कैसा लग रहा है कल आप (टीवी की ओर इशारा करते हुए) यहां से यहां आओगे। इसके बाद एल्विश कहते है भाई तुम मुझे डरा रहे हो... अब मुझे डर लग रहा है... ये बहुत डरावने लोग है। इस वीडियो के बाद एल्विश के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

    एल्विश के अलावा इन सेलिब्रिटी की भी होगी एंट्री

    एल्विश के अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया की एंट्री की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। वहीं, अब आशिका भाटिया ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है कि उनके आने की खबर पक्की मानी जा रही है। टीवी एक्ट्रेस पलक पुरसवानी की भी बिग बॉस ओटीटी 2 बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरें चर्चा में है। पलक पहले भी शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

    खबरें और भी