Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Krishna Janmashtami 2023: इन टीवी धारावाहिकों में दिखीं कृष्ण की लीलाएं, महाभारत ने रचा था इतिहास

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 01:13 AM (IST)

    Janmashtami 2023 जन्माष्टमी का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस दिन हर कोई भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाता है। भगवान ...और पढ़ें

    छोटे पर्दे पर बने भगवान कृष्ण से जुड़े सीरियल (Photo Credit: Instagram)
    छोटे पर्दे पर बने भगवान कृष्ण से जुड़े सीरियल (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. छोटे पर्दे पर भी भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को दिखाया गया।
    2. 'जय श्री कृष्णा' दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
    3. स्टार भारत टीवी पर प्रसारित 'राधा कृष्ण' काफी डिटेल में दिखाया गया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं इतनी लुभावनी हैं कि कभी फिल्म तो कभी धारावाहिक और कभी एनिमेशन फिल्मों के जरिए इन्हें पर्दे पर लाया जाता रहा है।

    बाल कृष्ण से लेकर महाभारत के भीषण युद्ध तक, अलग-अलग कहानियां पर्दे पर आती रही हैं और इनमें भगवान कृष्ण के अलग-अलग रूप दर्शकों के बीच पहुंचते रहे हैं। छोटे पर्दे पर भी कई बार भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को दिखाया गया है।

    महाभारत

    यह भारतीय टेलीविजन के सबसे ऐतिहासिक धारावाहिकों में से एक है। 2 अक्टूबर 1988 से यह सीरियल टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था। बीआर चोपड़ा ने इस शो का निर्माण किया था। महाभारत की कहानी मुख्य रूप से कौरव और पांडवों के बीच हुए महाभारत के युद्ध के आसपास की घटनाओं को दिखाती है।

    नितीश भारद्वाज भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हो गये थे।  निभाते हुए नजर आए थे। सीरियल के कुल 94 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे।

    श्री कृष्ण

    यह टीवी सीरियल 18 जुलाई 1993 से दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था। इस शो को रामानंद सागर ने भागवत पुराण के आधार पर बनाया था। इस शो में भगवान श्री कृष्ण की सभी लीलाओं को बहुत ही बारीकी से पर्दे पर दिखाया गया है। सर्वदमन डी बनर्जी ने शो में श्री कृष्ण का बेहतरीन किरदार निभाया था। इसके कुल 221 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे।

    जय श्री कृष्णा

    21 जुलाई 2008 से यह सीरियल टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था। इस सीरियल में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को दिखाया गया। नटखट कृष्ण और उनकी मां यशोदा के साथ बाल गोपाल के साथियों के साथ ये शो लोगों का काफी पसंद आया।

    खबरें और भी

    धृति भाटिया ने इस सीरियल में भगवान श्री कृष्ण के बाल किरदार को निभाया था। उन्होंने अपनी मासूम अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। सीरियल के कुल 285 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे।

    कृष्ण कन्हैया

    यह सीरियल 29 जून 2015 से सब टीवी पर प्रसारित होना शुरू हुआ था। इस सीरियल में श्री कृष्ण आज के दौर में धरती पर आकर लोगों को गीता का ज्ञान समझाते हुए नजर आये थे। इस शो की कहानी काल्पनिक थी, जिसे कॉमेडी का टच दिया गया था। सीरियल में सिद्धार्थ अरोड़ा ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था।

    राधा कृष्ण

    यह सीरियल 1 अक्टूबर 2018 से 21 जनवरी 2023 तक स्टार भारत टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस शो में भगवान श्री कृष्ण और राधा की कहानी को काफी डिटेल में दिखाया गया है। इस शो के 1145 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे। सीरियल में सुमेध मुद्गलकर ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था।

    द्वारकाधीश- भगवान श्री कृष्ण

    यह सीरियल 4 जुलाई 2011 से 12 अप्रैल 2012 तक इमेजिन टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। शो में द्वारका का राजा बनने के बाद भगवान कृष्ण की कहानी को दिखाया गया है। सीरियल की शुरुआत कृष्ण मगध के राजा जरासंध के सहयोगी दुष्ट कालयवन के साथ युद्ध में शामिल होने से होती है, जो पहले ही राजकुमार कृष्ण के खिलाफ 16 लड़ाई हार चुका है। शो में विशाल करवाल ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था।