Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhabi Ji Ghar Par Hai: 'अंगूरी भाभी' करवा चौथ पर पति संग हुई रोमांटिक, लाल आउटफिट में लगीं नई नवेली दुल्हन

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 05:13 PM (IST)

    Bhabi Ji Ghar Par Hai शुभांगी अत्रे पिछले कई सालों से सीरियल भाबी जी घर पर है से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हाल ही में करवा चौथ मनाते हुए अंग ...और पढ़ें

    bhabi ji ghar par hai angoori bhabi aka shubhangi atre celebrates karwa chauth. Photo Credit/Instagram
    bhabi ji ghar par hai angoori bhabi aka shubhangi atre celebrates karwa chauth. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Angoori Bhabi Celebrates Karwa Chauth 2022: भाबी जी घर पर हैं टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक हैं। यह शो पिछले कई सालों से टेलीविजन पर राज कर रहा हैं। जहां अनीता भाबी का कई बार किरदार शो में चेंज हुआ है, तो वहीं शुभांगी अत्रे लम्बे समय से अंगूरी भाबी का किरदार परदे पर निभा रही हैं और अपने फैंस का दिल जीत रही हैं। अंगूरी भाबी उर्फ शुभांगी अत्रे का जब भी कोई वीडियो या तस्वीर आती है वह तुरंत ही वायरल हो जाती है। अब हाल ही में एक्ट्रेस की करवा चौथ सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

    अंगूरी भाबी ने सेलिब्रेट किया करवा चौथ का त्यौहार

    अंगूरी भाबी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसे वह करवा चौथ मनाती नजर आ रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि वह करवा चौथ का जश्न अपने रियल पति नहीं, बल्कि अपने रील पति मनमोहन तिवारी के साथ मनाती हुई नजर आईं। असल जिंदगी के साथ-साथ एंड टीवी के शो 'भाबी जी घर पर हैं' में भी करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है और वही से शुभांगी अत्रे और रोहिताश्व गौर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में जहां अंगूरी भाबी बड़ी ही बेसब्री से चांद का इंतजार कर रही हैं, तो वही दूसरी तस्वीर में वह छलनी से अपने पति को देख रही हैं। अन्य तस्वीर में वह अपने पति के कंधे पर हाथ रखकर पोज कर रही हैं।

    लाल रंग के आउटफिट में लगी नई नवेली दुल्हन

    लाल रंग के इस आउटफिट में अंगूरी भाबी गजब की खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लाल रंग के लहंगे के साथ लाल चोली और रेड दुपट्टा लिया हुआ है। कानों में लम्बे झुमके पहने, नाक में नथ और मांग टीका लगाए शुभांगी अत्रे गजब की खूबसूरत लग रही हैं। इसके अलावा उन्होंने रेड चूड़ियां हाथों में पहनी हुई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। शुभांगी अत्रे के अलावा अनीता भाबी ने भी अपने ऑन-स्क्रीन हसबैंड विभूति नारायण के साथ करवा चौथ मनाया।

    यह भी पढ़ें: Saumya Tandon Bold Photos: सौम्या टंडन का कातिलाना गोरी मेम अवतार देख दंग हुए फैंस, बताया- बार्बी डॉल

    यह भी पढ़ें: Deepesh Bhan Home Loan Repaid: 'मलखान सिंह' का 50 लाख का होम लोन हुआ चुकता, पत्नी ने किया सौम्या टंडन का आभार व्यक्त

    खबरें और भी