विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharti Singh से मिलने पहुंचा गोला, बेटे को देखते ही कॉमेडियन की आंखों में आए आंसू, बताया अब कैसी है तबीयत

Published: Sat, 04 May 2024 02:31 PM (IST)

कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती हैं और अपने यूट्यूब चैनल के जरिये फैंस को हेल्थ अपडेट देती रहती हैं। ...और पढ़ें

भारती सिंह से मिलने पहुंचे गोला और हर्ष. फोटो क्रेडिट- भारती सिंह व्लॉग
भारती सिंह से मिलने पहुंचे गोला और हर्ष. फोटो क्रेडिट- भारती सिंह व्लॉग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने हाल ही में खुद के हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी देकर चिंता में डाल दिया। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह रोते हुए नजर आईं। उन्हें गॉल ब्लेडर में स्टोन की दिक्कत हो गई थी, जिससे उन्हें काफी दर्द हो रहा था। अब कॉमेडिन ने एक और वीडियो शेयर करते हुए अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

भारती से मिलने आए हर्ष और गोला

हॉस्पिटल में दर्द से तड़प रहीं भारती सिंह को उनके बेटे गोले की याद सता रही थी। हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) ने उनकी ये ख्वाहिश पूरी भी की। भारती से मिलने हर्ष और लक्ष्य (भारती का बेटा गोला) आए। कॉमेडियन ने बेटे की क्यूट मस्ती वाला वीडियो शेयर कर दिखाया कि कैसे वह हॉस्पिटल में आकर खुश हुआ। 

गोला ने वहां के स्टाफ के साथ मस्ती की। भारती ने बेटे का डांस भी दिखाया, जिसे देखने के बाद व्यूअर्स उसकी क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे। डॉक्टर्स और स्टाफ से स्पेशल परमिशन लेने के बाद हर्ष और बेटे गोला को वहां आने दिया गया।

भारती ने दिया हेल्थ अपडेट

नए व्लॉग में भारती ने बताया कि तीन दिन से दर्द से हालत खराब थी, लेकिन अब वो ठीक हैं। उन्हें गोला की याद सता रही थी। उससे मिलकर अच्छा लग रहा है। इतने में हर्ष कहते हैं कि अब जब भारती की तबीयट ठीक है, तो वह इतना बोल पा रही हैं। 

सुनील शेट्टी ने भेजी भारती के लिए ये चीज

जब हर्ष, भारती से मिलने आए, तो उन्होंने बताया कि सुनील शेट्टी ने उनके लिए गिफ्ट भेजा है। दरअसल, उन्होंने भारती के लिए प्रोटीन वॉटर भेजा था, जिसे पीकर वो फिट रहें। तोहफे और इस केयर के लिए भारती ने उनका शुक्रिया अदा किया। वहीं, कॉमेडियन की सेहत में सुधार देख उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें: Bharti Singh Hospitalized: अस्पताल में भर्ती भारती सिंह, करवाएंगी इस चीज की सर्जरी, आंखों से छलके आंसू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।