यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bharti Singh के पति हर्ष लिंबाचिया ने खरीदी लग्जरी कार, करोड़ों में है गाड़ी की कीमत
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक हैं। दोनों ने साथ में मिलकर कई शो को होस्ट किया है। वहीं दोनों यूट्यूबर भी हैं औ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया भी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। वह अपने राइटिंग स्किल्स के लिए काफी फेमस हैं। इसके साथ ही हर्ष एक फेमस होस्ट भी हैं और उन्होंने अभी तक भारती के साथ मिलकर कई रियलिटी शो को होस्ट किया हैं।
भारती और हर्ष यूट्यूबर भी हैं, जिसमें वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं और उनका एक पॉडकास्ट भी आता है। अब हाल ही में हर्ष ने एक लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।
भारती-हर्ष ने खरीदी लग्जरी कार
भारती और हर्ष ने एक नई गाड़ी खरीद ली है। उनकी इस नई गाड़ी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हर्ष ने भी इसकी एक झलक अपने फैंस को दिखाई है। दरअसल, हर्ष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर गाड़ी के साथ एक फोटो शेयर की है।
View this post on Instagram
इस फोटो में वह अपनी नई मर्सिडीज के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरी नई कार मेरी खुशी की जगह। इसके साथ ही हर्ष ने अपने व्लॉग में इसकी एक भी दिखाई कि कैसे उन्होंने और उनके परिवार ने मिलकर नई कार खरीदने की खुशी मनाई और केक काटकर पूजा की।
खबरें और भी
करोड़ों में है कार की कीमत
ऐसा बताया जा रहा है कि हर्ष की इस कार की कीमत करोड़ों में हैं। यह कार लगभग 1.5 करोड़ की है। अब फैंस और सेलेब्स ने भी उन्हें इसके लिए बधाई दी है। जैस्मिन भसीन ने लिखा, "वाह बधाई हो"। अली गोनी ने प्यार लुटाते हुए कई इमोजी शेयर किए। प्रतीक सेजपाल ने लिखा, "मुबारक हो भाई"।
बता दें कि हर्ष जल्द ही अब सिंगिंग रियलिटी शो सुपर स्टार सिंगर के आगामी सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि मंच पर उनके साथ नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह भी दिखाई देंगे।