प्रेग्नेंट Bharti Singh ने तेजस्वी प्रकाश के साथ मिलकर खाया 'केकड़ा', यूजर्स बोले-'इंसान के रूप में जानवर'
भारती सिंह जल्द ही एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं। इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रहीं भारती का एक वीडियो बड़ी ही तेजी से इंटरनेट पर ...और पढ़ें

केकड़ा खाती नजर आईं भारती सिंह और तेजस्वी प्रकाश/ फोटो- Instagram
HighLights
पार्टी में केकड़ा खाती नजर आईं भारती सिंह
देबिना और तेजस्वी ने दी कंपनी
सोशल मीडिया पर बुरी तरह तीनों हुए ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारती सिंह वह कॉमेडियन हैं, जिन्हें हर शख्स प्यार करता है। वह जिस तरह से अपने वर्कर्स को ट्रीट करती हैं और जिस सादगी से जीती हैं, उसे लोग काफी कनेक्ट करते हैं। कुछ दिनों पहले ही भारती ने दूसरी बार अपनी जिंदगी में आने वाली खुशी फैंस के साथ शेयर की थी।
उन्होंने एक अलग अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था। हालांकि, सबके दिलों पर राज करने वाली भारती सिंह अपने एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग झेल रही हैं। वीडियो में वह अकेली नहीं हैं, बल्कि तेजस्वी प्रकाश और देबिना बनर्जी भी हैं। वीडियो में वह तीनों केकड़ा खाती नजर आ रही हैं।
भारती-तेजस्वी के सामने परोसा गया 'केकड़ा'
तेजस्वी प्रकाश और भारती सिंह की इस वायरल वीडियो को कई इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में लाफ्टर शेफ सीजन 3 की होस्ट भारती सिंह, एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और देबिना बनर्जी के साथ नजर आ रही हैं। उनकी टेबल पर वेटर 'केकड़ा' सर्व कर रहे हैं, जिसे देखकर तेजस्वी और देबिना काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 12 विनर Dipika Kakar ने बताया शो में क्या था उनका वीक प्वाइंट, बोलीं- 'मेरी शोएब के साथ बातचीत...'
इस वीडियो में भारती सिंह का एक्सप्रेशन भी कैप्चर किया गया है, जिसमें वह थोड़ी सी कन्फ्यूज नजर आ रही हैं। हालांकि, भारती सिंह का प्रेग्नेंसी के दिनों में केकड़ा जैसी चीजें खाना लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है और वह उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
यूजर्स बोले-भारती आपसे ये उम्मीद नहीं थी
एक यूजर ने कॉमेडियन भारती सिंह पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा, "छी यक भारती से ऐसी उम्मीद नहीं थी"। दूसरे यूजर ने लिखा, "यक...छी. इंसानों के रूप में जानवर हो आप लोग"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "इनमें से एक एक्ट्रेस तो वह हैं, जो पहले स्क्रीन पर 'सीता' का किरदार अदा कर चुकी हैं और प्रेमानंद महाराज जी के पास जाकर करम प्रमोट कर चुकी हैं। अब जीव हत्या करते हुए भी देखी जा सकती हैं"।
आपको बता दें कि भारती सिंह, तेजस्वी प्रकाश और देबिना बनर्जी जल्द ही कलर्स के सबसे कॉमेडी टीवी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 3' में नजर आएंगे, जो 22 नवम्बर से ऑनएयर होगा।
यह भी पढ़ें- मशहूर ब्लॉगर की होगी Laughter Chefs 3 में एंट्री ? टीवी कई अन्य सितारे होंगे इसका हिस्सा