विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बिग बॉस' में परवान चढ़ी मोहब्बत की उम्र बस इतनी, क्या होगा बंदगी और पुनीश का?

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 06 Dec 2017 01:36 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 19 Dec 2017 03:20 PM (GMT+05:30)

टीवी एक्टर सारा ख़ान और अली मर्चेंट की लव स्टोरी बिग बॉस में शुरू हुई। दोनों की शादी तक शो ...और पढ़ें

'बिग बॉस' में परवान चढ़ी मोहब्बत की उम्र बस इतनी, क्या होगा बंदगी और पुनीश का?
'बिग बॉस' में परवान चढ़ी मोहब्बत की उम्र बस इतनी, क्या होगा बंदगी और पुनीश का?

मुंबई। बिग बॉस के लगभग हर सीज़न में कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे रहे हैं, जिनके बीच रोमांटिक रिश्ता रहा है। उनकी लव स्टोरी शो की हाइलाइट रही और दर्शकों के बीच काफ़ी चर्चा भी रही। इस सीज़न में ऐसी ही लव स्टोरी पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा के बीच भी बनी। दोनों एक स्ट्रेटजी के तहत एक-दूसरे के नज़दीक आये और शो में बतौर कपल खेले, मगर बंदगी के बाहर होने के बाद पुनीश घर में अकेले रह गये हैं।

बंदगी ने बाहर आने के बाद ना सिर्फ़ अपनी प्रेम कहानी पर मुहर लगायी बल्कि मीडिया से हुई बातचीत में इस बात पर भी ज़ोर दिया था कि उनकी प्रेम कहानी सिर्फ़ खेल के लिए नहीं थी, बल्कि घर के बार भी ये जारी रहेगी। अब बंदगी के इस दावे में कितनी हक़ीक़त है, ये तो पुनीश के बेघर होने के बाद ही पता चलेगी। फ़िलहाल हम आपको ऐसे जोड़ों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बिग बॉस के अलग-अलग सीज़ंस में अपनी केमिस्ट्री से जमकर सुर्ख़ियां बटोरीं, मगर घर से निकलने के बाद अपनी-अपनी राह पकड़ ली, मतलब ब्रेकअप हो गया।

यह भी पढ़ें: अनिल कपूर के साथ धक-धक नहीं करेंगी माधुरी दीक्षित, वजह ये रही

बिग बॉस के सीज़न 9 में प्रिंस नरूला और नोरा फतेही की लव स्टोरी परवान चढ़ी। प्रिंस ने नोरा को शो में प्रोपोज़ भी कर दिया। यहां तक कि टाइटल जीतने के बाद प्रिंस ने दावा भी किया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, मगर नोरा ने इससे इंकार कर दिया। प्रिंस और नोरा की लव स्टोरी सीज़न के साथ ख़त्म हो गयी। हालांकि शो की एक और कंटेस्टेंट युविका चौधरी से प्रिंस की प्रेम कहानी भले ही ज़्यादा लंबी ना चली हो, मगर अब दोनों शादी करने वाले हैं। आपको याद होगा, युविका काफ़ी पहले ही बेघर हो गयी थीं और प्रिंस के साथ उनके रिश्ते अच्छे रहे थे।

यह भी पढ़ें: बाहुबली को भूल जाएंगे, 27 अप्रैल 2018 को होने वाला है ऐसा महामुक़ाबला

काजोल की बहन तनीषा और अरमान कोहली की खुल्लमखुल्ला प्रेम कहानी भी बिग बॉस के घर के अंदर और बाहर सुर्खियों में रही। तनीषा ने अरमान का साथ हर परिस्थिति में दिया। लगने तो ये लगा था कि दोनों की रिलेशनशिप बाहर जाने के बाद किसी मंज़िल पर पहुंचेगी। बिग बॉस के बाद दोनों कुछ वक़्त तक साथ दिखे भी, मगर फिर अचानक तनीषा अरमान के सारे अरमानों पर पानी फेर अलग हो गयीं।

यह भी पढ़ें: कौन है ये ख़तरनाक शख़्स, जिसके शिकार पर निकला है टाइगर

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीणा मलिक और अमीषा के भाई अश्मित पटेल की लव स्टोरी भी बिग बॉस के घर में काफ़ी मशहूर हुई। घर के कैमरे दोनों की नज़दीकियों के कई बार गवाह बने। मगर, सीज़न ख़त्म होने के बाद उनके रोमांस की भी हवा निकल गयी। बाद में वीणा ने दुबई के एक बिज़नेसमैन से शादी कर ली और अश्मित गुमनामी में खो गये।

यह भी पढ़ें: शशि कपूर समेत 2017 में इन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने कहा अलविदा

गौहर ख़ान और कुशाल टंडन की लव स्टोरी के चर्चे बिग बॉस के घर से निकलकर आम जनता के बीच पहुंच गये थे। इस लव स्टोरी का फ़ायदा ये हुआ कि गौहर ने सीज़न जीता, वहीं शो ख़त्म होने के बाद दोनों को एक म्यूज़िक एल्बम में साथ काम करने का मौक़ा मिला और ख़तरों के खिलाड़ी शो का भी हिस्सा बने। मगर, इसके बाद दोनों का अचानक ब्रेकअप हो गया।

टीवी एक्टर सारा ख़ान और अली मर्चेंट की लव स्टोरी बिग बॉस में शुरू हुई। दोनों की शादी तक शो में करवा दी गयी, मगर सीज़न के ख़त्म होने के बाद ना लव स्टोरी रही, ना शादी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।