Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 11: हितेन तेजवानी हुए बेघर, वीकेंड का सबसे शॉकिंग वार

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sun, 17 Dec 2017 09:07 PM (IST)

    हितेन और लव के अलावा शिल्पा भी नॉमिनेटेड थीं, लेकिन उन्हें तीनों में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। बिग बॉस 11 में हितेन तेजवानी की जर्नी शानदार रही है। ...और पढ़ें

    Bigg Boss 11: हितेन तेजवानी हुए बेघर, वीकेंड का सबसे शॉकिंग वार
    Bigg Boss 11: हितेन तेजवानी हुए बेघर, वीकेंड का सबसे शॉकिंग वार

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बिग बॉस 11 के घर से हर हफ्ते एक प्रतिभागी बाहर हो रहे हैं, लेकिन इस बार का इविक्शन चौंकाने वाला है। दर्शकों को इस सदस्य का नाम जानकर झटका लग सकता है।

    बिग बॉस के घर से आ रही ख़बरों के अनुसार, इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले सदस्य हितेन तेजवानी हैं। जी हां, इस हफ्ते हितेन घर से बाहर आने वाले हैं। हितेन को शायद ही यह उम्मीद रही होगी कि वह इतनी जल्दी घर से बाहर हो जायेंगे, क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और उन्हें शो में काफ़ी स्ट्रांग खिलाड़ी माना जा रहा था। उनकी इमेज घर के सुलझे हुए सदस्य के तौर पर रही है। हालांकि बाद में हितेन पर विकास गुप्ता के साथ मिलकर खेलने के आरोप लगने लगे ते। बहरहाल, हितेन का इविक्शन शॉकिंग है। हितेन के लिए ये ख़बर चौंकाने वाली रहेगी कि इस हफ्ते उन्हें काफी कम वोट्स मिले हैं।

    यह भी पढ़ें: एकता कपूर को कुछ भी कहना पर ना नहीं बोलना... ख़बर पढ़िए

    दर्शकों को लग रहा था कि अबकी बार लव त्यागी घर से बेघर होंगे। चूंकि उनकी फैन फॉलोइंग उतनी नहीं है, जितनी हितेन की है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हितेन को इस बार बिग बॉस में टॉप 5 कंटेस्टेंट समझा जा रहा था, लेकिन उन्हें लव से भी कम वोट मिले हैं। दर्शक धीरे-धीरे दरअसल लव को पसंद करने लगे हैं।

    यह भी पढ़ें: बस 5 दिन और फिर इस शख़्स के शिकार पर निकलेगा टाइगर

    हितेन और लव के अलावा शिल्पा भी नॉमिनेटेड थीं, लेकिन उन्हें तीनों में सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। बिग बॉस 11 में हितेन तेजवानी की जर्नी शानदार रही है। हालांकि वह अधिक कंट्रोवर्सी में नहीं रहे, लेकिन अर्शी ख़ान की उनके साथ नोकझोंक दर्शकों का मनोरंजन करती रही है।