Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 13 फेम रश्मि देसाई ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा, कहा- ‘उसने मुझे बेहोश करने की कोशिश की’

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 13 Nov 2024 02:58 PM (IST)

    छोटे पर्दे की अदाकारा रश्मि देसाई (Rashami Desai) कई टीवी सीरियल और रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। अभिनेत्री अपने करियर के अनुभव पर भी खुलकर बात क ...और पढ़ें

    रश्मि देसाई ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा (Photo Credit Instagram)
    रश्मि देसाई ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. रश्मि देसाई ने कास्टिंग काउच पर किया खुलासा
    2. 16 साल की उम्र में हुई थी कास्टिंग काउच का शिकार
    3. एक्ट्रेस को बेहोश करने की हुई थी कोशिश

    नई दिल्ली। Rashami Desai on Casting Couch: बॉलीवुड में कास्टिंग काउच से जुड़े किस्से समय-समय पर सामने आते रहते हैं। एक बार फिर यह मुद्धा चर्चा में आ गया है। इसकी वजह टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashmi Desai) का एक बड़ा खुलासा है। उन्होंने कास्टिंग काउच का एक हैरान करने वाले अनुभव हालिया इंटरव्यू में शेयर किया है।

    एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने उतरन सीरियल से अपनी पहचान घर-घर में कायम की है। रियलिटी शोज की बात करें तो उन्हें बिग बॉस 13 में भी देखा गया है। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आमतौर पर एक्ट्रेस करियर से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़े विषयों पर खुलकर बात करती हैं। इस बार रश्मि ने 16 साल की उम्र में दुर्भाग्य से हुए कास्टिंग काउच के एक्सपीरियंस को लेकर बात की है।

    कास्टिंग काउच का हुआ हैरान करने वाला अनुभव

    बॉलीवुड बबल को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें कास्टिंग काउच का हैरान करने वाला अनुभव हुआ था। इस बारे में बात करते हुए एट्रेस ने कहा, ‘मुझे कास्टिंग काउच का एक अनुभव हुआ, जिसके बारे में मैंने कई बार बात भी की है। मुझे एक इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था और मैंने जाकर देखा कि वहां उस आदमी के अलावा कोई भी नहीं था।’

    ये भी पढ़ें- तलाक के बाद Rashami Desai ने देखे थे गरीबी के दिन, सिर पर नहीं थी छत, 20 रुपये का खाती थीं खाना

    एक्ट्रेस ने मां को बताई पूरी घटना

    रश्मि देसाई ने जानकारी देते हुए कहा, ‘मेरी उम्र 16 साल थी और उसने मुझे बेहोश करने की कोशिश की। लेकिन मैं वहां से कुछ घंटों में निकलने में कामियाब रही। टीवी एक्ट्रेस रश्मि ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी मां को पूरी घटना बताई। जिसके बाद एक्ट्रेस अपनी मां के साथ अगले दिन उस आदमी के पास गई और उनकी मां ने शख्स को सबक सिखाने के लिए थप्पड़ मारा था। एक्ट्रेस का कहना है कि भले ही यह घटना कई सालों पहले हुई थी, लेकिन आज भी उनके दिमाग में यह ताजा है।

    खबरें और भी

    रश्मि देसाई के पॉपुलर शोज

    टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने वो परी हूं मैं, रावण, उतरन, बिग बॉस और नच बलिए जैसे शोज में काम किया है। इसके साथ ही, रश्मि ने वेब सीरीज और कई फिल्मों में भी काम किया है।

    ये भी पढ़ें- Sidharth Shukla को नापसंद करते थे ये सितारे! कौन थे वो दुश्मन, जिनके साथ 'बिग बॉस 13' विनर का था 36 का आंकड़ा