Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बैक की फोटो लेने वाले पैप्स से नहीं Shefali Jariwala को कोई आपत्ति, बोलीं- मैंने अपनी बट पर की है बहुत मेहनत

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 08:54 PM (IST)

    बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इसमें उन्होंने पैप्स और उनके फोटो लेने के तरीके पर बात की है ...और पढ़ें

    बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 13 में नजर आई थीं शेफाली जरीवाला
    2. पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने की अपनी लाइफ से जुड़ी कई बात
    3. पैपराजी के फोटो लेने पर क्या बोलीं शेफाली

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुकीं शेफाली जरीवाला इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। उन्होंने साल 2002 में आए एक म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से काफी नाम कमाया था। इस वीडियो से उनको एक अलग पहचान मिली और वह रातों-रात फेमस हो गईं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में कैमियो भूमिका निभाई।

    इन दिनों शेफाली एक इंटरव्यू को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। इसके साथ ही इसमें शेफाली ने पैपराजी के एक्ट्रेस की पीछे से तस्वीरें लेने पर भी रिएक्ट किया है।

    यह भी पढ़ें: आखिर क्यों पति को छोड़ अकेले वेकेशन मना रही हैं 'कांटा लगा' फेम Shefali Jariwala, खुद किया खुलासा

    तस्वीरें लेने पर क्या बोलीं शेफाली जरीवाला

    बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में नजर आईं। बता दें कि पारस भी बिग बॉस 13 का हिस्सा थे और शो में शेफाली की उनके साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इस दौरान पॉडकास्ट में दोनों ने पैप्स स्पोर्टिंग को लेकर बात शुरू की। इसके बाद पारस ने शेफाली से सवाल किया कि आप क्या बोलना चाहोगे इस बारे में।

    Photo Credit: Shefali Jariwala/Instagram

    इसके आगे पारस ने कहा कि मैंने न आपकी एक रील देखी थी, जहां आप और पराग भाई दोनों साथ में थे। उस समय आपका झुमका गिरा, तो आप झुक के उठाने वाले थे तभी इतने में कैमरा पैन होता है आपकी बैक पर, इसके बाद पराग भाई ने वो चीज देखी और आपको उसे उठाने से मना कर दिया। इसके बाद भाई ने झुमका उठाया और आपको दे दिया। इसके बारे में आपका क्या कहना है, जो ये ऐसे बैक पर फोकस कर देते हैं।

    खबरें और भी

    शेफाली को नहीं है कोई आपत्ति

    इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं अपने बैक पर बहुत मेहनत करती हूं, तो थोड़ा अच्छे दिखे मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

    बता दें कि इससे पहले कई एक्ट्रेस ने फोटोग्राफरों से पीछे से उन्हें शूट न करने के लिए कहा है। यहां तक कि जाह्नवी कपूर ने तो एक इवेंट के दौरान पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा था कि आप न गलत गलत एंगल मत लिया कीजिए प्लीज।

    यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala: ट्रोलर्स पर भड़कीं 'कांटा लगा गर्ल', पूछा- 'पति के साथ पूल फोटोज शेयर करना अनुचित कैसा?'