Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 14 से निकलते ही विकास गुप्ता ने दी इन 3 स्टार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी, बताई ये वजह

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 04 Feb 2021 09:51 AM (IST)

    विकास गुप्ता अब बिग बॉस 14 का हिस्सा नहीं हैं। वह इस शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थे। विकास गुप्ता ने शो में रहकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं ...और पढ़ें

    बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता , Instagram : lostboyjourney
    बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता , Instagram : lostboyjourney

    नई दिल्ली, जेएनएन । विकास गुप्ता अब बिग बॉस 14 का हिस्सा नहीं हैं। वह इस शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थे। विकास गुप्ता ने शो में रहकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन पिछले हफ्ते वह बिग बॉस 14 के घर से बेघर हो गए हैं। शो से निकले के बाद विकास गुप्ता ने टीवी के तीन चर्चित कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है। विकास यह धमकी उनके खिलाफ फर्जी अफवाह फैसले के लिए दी है।

    दरअसल बीते दिनों टीवी अभिनेता और रियलिटी शो रोडिज के कंटेस्टेंट विकास खोकर ने विकास गुप्ता पर आरोप लगाया था कि उन्होंने विकास खोकर से उनकी आपत्तिजनक तस्वीर मांगी थी। इसके अलावा पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा ने भी विकास को लेकर बयानबाजी की थी। अब बिग बॉस 14 से निकलने के बाद विकास गुप्ता ने इन तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है।

    इस बात की जानकारी खुद विकास गुप्ता ने दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने विकास खोकर, पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। विकास गुप्ता ने अपने नोट में लिखा, 'मेरे बारे में इतनी बकवास केवल इसलिए की जा रही है क्योंकि मैंने आजतक किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की। मैं लोगों को माफ करता गया। यह मेरी सबसे बड़ी कमजोरी बन गई। अब मैं लोगों को यह बताने वाला हूं कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Vikas Gupta (@lostboyjourney)

    विकास गुप्ता ने नोट में आगे लिखा, 'बहुत से लोगों ने मेरे खिलाफ अनापशनाप बोलकर मेरी छवि खराब की है। इन लोगों को मुझसे माफी मांगनी ही होगी। यह लोग पब्लिसिटी पाने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब सबको अपने झूठ का जवाब देना होगा। मुझे हमेशा लोगों ने धमकी दी है ब्लैकमेल किया है। लोगों ने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया।'

    नोट के आखिरी में विकास गुप्ता ने आगे लिखा, 'अब मैंने अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला कर लिया है। मेरी दुनिया परफेक्ट नहीं है। मैं इस समय मुश्किलों में घिरा हुआ हूं। मैंने लोगों से गुहार लगाई कि मेरे बारे में गलत बातें न फैलाएं उसके बाद भी किसी ने मेरी बात नहीं मानी। प्रोफेशनली और पर्सनली अब वह समय आ चुका है जब मुझे कुछ कड़े कदम उठाने होंगे।' विकास गुप्ता की इस पोस्ट से जाहिर है कि वह विकास खोकर, पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के मूड में है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

    खबरें और भी