Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक के बाद साजिद खान भी हुए शो से बाहर, फूट-फूट कर रोई सुम्बुल और निमृत

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 07:49 PM (IST)

    साजिद खान (Sajid Khan) रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ के गर से आज बाहर होने वाले हैं। साजिद खान को अलविदा कह जा रहा है। इस दौरान सभी की आंखों में आंसू आ गए ...और पढ़ें

    bigg boss 16, Sajid Khan, Sumbul Touqeer
    bigg boss 16, Sajid Khan, Sumbul Touqeer

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। अब शो से एक के बाद एक कंटेस्टेंट बाहर होते नजर आ रहे हैं। हाल  ही में एक्ट्रेस श्रीजिता डे (Sreejita De) शो से बाहर हो गईं। एक्ट्रेस के शो के छोटे भाई यानी अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) भी वोलंटरी एग्जिट से बाहर हुए। अब्दू का इस तरह जाना सभी के लिए हैरान करने वाला था। वहीं आज यानी साजिद खान (Sajid Khan) भी बाहर होने वाले हैं।

    अब्दू रोजिक के बाद साजिद खान भी हुए शो से बाहर

    बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर साजिद खान भी आज शो से बाहर होंगे। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि शो के नए प्रोमो में दिखाया गया है। कुछ ही देर पहले शो के मेकर्स ने नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमे, साजिद खान को अलविदा कह जा रहा है। इस दौरान सभी की आंखों में आंसू आ गए।  इस वीडियो में बिग बॉस साजिद संग बाते करते नजर आ रहे हैं और सभी घर वालों उनके आस-पास बैठे हुए है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    साजिद खान को शो में मिला ट्रिब्यूट

    बिग बॉस खास अंदाज में साजिद खान को शो से विदा करते हैं। गार्डन एरिया में पूरा सेटअप किया गया है, जहां उन्हें ट्रिब्यूट दिया जाता है। बिग बॉस कहते हैं कि वो शो के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट रहे हैं, जिसकी सभी घरवाले इज्जत करते हैं। इस दौरान साजिद खान की यादों से भरी तस्वीरों से सजाया गया और ‘बिग बॉस’ की इमोशनल स्पीच के बाद साजिद रोने लगते हैं।

    साजिद खान ने हाथ जोड़कर कंटेस्टेंट से मांगी माफी

    निमृत कौर अहलूवालिया से लेकर शिव ठाकरे  और एमसी स्टेन तक सभी बहुत इमोशनल हो गए और रोने लगे। इस दौरान सुम्बुल और निमृत खुद को संभाल नहीं पाती और फूट-फूट कर रोने लगती हैं। साजिद ने शो से बाहर जाने से पहले सभी घरवालों से माफी मांगते हैं। बता दें कि साजिद खान को वर्क कमिटमेंट्स की वजह से फिनाले से पहले शो से बाहर हो रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो साजिद खान को अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करनी है, जिसकी वजह से वो बिग बॉस के घर से बाहर हुए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Harnaaz Sandhu ने मिस यूनिवर्स के मंच पर सुष्मिता और लारा को दिया ट्रिब्यूट, पहनी खास ड्रेस

    यह भी पढ़ें-  'कांटा लगा' गर्ल Shefali Jariwala ने 40 साल की उम्र में 2 पीस बिकिनी पहन ढहाया कहर, फैंस ने कहा- चाहती क्या हो