Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: प्रियंका-निमृत के बाद इन दो हसीनाओं के बीच हुई कैट फाइट, फैंस बोले- अब असली मजा आएगा जब...

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Tue, 11 Oct 2022 06:04 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 में शुरुआत से ही टीवी की दो बड़ी अभिनेत्रियों प्रियंका चौहान चौधरी और निमृत कौर अहूलवालिया के बीच झगड़े देखने को मिल रहे हैं। अब ...और पढ़ें

    bigg boss 16 these two contestant fighting after priyanka and nimrit. Photo Credit/Instagram
    bigg boss 16 these two contestant fighting after priyanka and nimrit. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की शुरुआत में ही घरवालों को इस बात से मेकर्स ने आगाह कर दिया था कि ये सीजन पहले के सीजंस की तरह बिलकुल भी नहीं होने वाला है। इस सीजन में सदस्यों के साथ न सिर्फ सलमान खान, बल्कि खुद बिग बॉस भी खेलेंगे। बिग बॉस शुरू हुए महज 10 दिन ही हुए हैं और अभी से ही ये घर तीन हिस्सों में बंट गया है। हालांकि शुरुआत से ही जो दो कंटेस्टेंट एक दूसरे के खिलाफ दिखे हैं, वह हैं प्रियंका और निमृत। दोनों ही एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं भाते हैं। अब इन दोनों टीवी की बिग एक्ट्रेस के बाद घर की दो और हसीनाएं आपस में भिड़ती हुई नजर आईं।

    निमृत-प्रियंका के बाद आपस में भिड़ी ये दो हसीनाएं

    बिग बॉस 16 के मेकर्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में गोरी नागौरी किचन में अपने हाथ पोंछती हुई नजर आती हैं, लेकिन श्रीजिता डे उन्हें ऐसा करने से रोकती हैं। जिसके बाद गौरी उन्हें ये कहते हुए नजर आ रही हैं कि हर बात पर टोकना जरूरी नहीं है। जिसके बाद दोनों के बीच बहस छिड़ जाती है और इस लड़ाई में सुम्बुल और टीना दत्ता भी श्रीजिता डे की साइड से कूद जाते हैं। इस वीडियो में श्रीजिता डे गोरी नागोरी के स्टेंडर्ड पर सवाल उठाती हुई दिखाई दी, जिसे सुनकर रैपर एमसी स्टैन गोरी का साइड हुए तीनों टीवी एक्ट्रेस पर बुरी तरह से भड़क गए।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    फैंस को फाइट देखकर आया मजा, इस कंटेस्टेंट को सुनाई खरी-खोटी

    बिग बॉस के बिच दो हसीनाओं की इस लड़ाई में सोशल मीडिया पर फैंस भी कूद पड़े हैं और अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का साथ दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अब मजा आएगा, जब स्टैन और गोरी साथ में इनकी बैंड बजाएंगे'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'सब ग्रुप बना के घूम रहे हैं ये बड़े लोग स्टेंडर्ड वालों के साथ। स्टैन गोरी का ही साथ देगा, क्योंकि गोरी सही है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'स्टैन और गोरी मस्त हैं एक-दूसरे के साथ'। बिग बॉस के घर में फैंस को इन दोनों की जोड़ी पसंद आ रही है। खास बात ये है कि बिग बॉस के घर में अभी से ही रिश्ते बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर का ये सदस्य अब पूरे सीजन में नहीं बन सकेगा कैप्टन, हुई इतनी बड़ी गलती

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: टीवी की इस बहू को बिग बॉस के घर में आते ही हुआ प्यार, इस शख्स की बाहों में आईं नजर

    खबरें और भी