Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: 'हमने छीछालेदर करवाई, सलमान खान की डांट खाई और...', स्टैन के विनर बनने पर अर्चना गौतम ने उगला सच

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 01:36 PM (IST)

    Archana Gautam Reacts On MC Stan Bigg Boss 16 Win रैपर एमसी स्टैन टीवी शो बिग बॉस 16 के विनर बन चुके हैं लेकिन कई लोगों को उनका विनर बनना सही नहीं लग ...और पढ़ें

    Archana Gautam Reacts On MC Stan Bigg Boss 16 Win, Twitter
    Archana Gautam Reacts On MC Stan Bigg Boss 16 Win, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Archana Gautam Reacts On MC Stan Bigg Boss 16 Win: रैपर एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। चार महीने के लंबे सफर के बाद रविवार को शो अपने ग्रैंड फिनाले राउंड में पहुंचा। जहां, स्टैन विजेता बने तो शिव ठाकरे फर्स्ट रनर-अप और प्रियंका चाहर चौधरी सेकेंड रनर-अप बनी। वहीं, अर्चना गौतम टॉप 4 में शामिल हुईं, जबकि शालीन भनोट सबसे पहले एलिमिनेट हो गए। अब अर्चना ने शिव के विनर बनने पर रिएक्ट किया है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Winner: एमसी स्टैन से हारने के बाद छलका प्रियंका चाहर का दर्द, कहा- उससे ज्यादा लायक तो...

    एमसी स्टैन बने विनर

    बिग बॉस 16 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ने शो की शुरुआत से पूरी सिद्दत से गेम खेला। फिनाले में उन्हें अपने जीतने की उम्मीद भी थी, लेकिन ट्रॉफी सबके हाथों से फिसलकर स्टैन के पास आई। हालांकि, उनकी जीत ने बहुत लोगों को निराश भी किया, क्योंकि उनके हिसाब से वो शो जीतना डिजर्व नहीं करते हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड्स की माने तो बिग बॉस 16 जीतने की रेस में सबसे आगे प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे थे। ऐसे में स्टैन के जीतने पर ज्यादातर लोग हैरान हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Winner: स्टैन से हारे शिव ने प्रियंका पर साधा निशाना ! कहा- मैं नहीं चाहता था कोई तीसरा जीते

    एमसी स्टैन पर भड़की अर्चना गौतम

    अब अर्चना गौतम ने स्टैन की जीत पर रिएक्ट करते हुए कहा कि स्टैन का जीतना उन्हें पच नहीं रहा है क्योंकि उन्होंने पूरे सीजन कुछ भी नहीं किया। यहां तक कि उन्हें गेम खेलना भी नहीं आता था। अर्चना ने कहा, "उसका शो से शुरुआत से लेकर अब तक कोई जुड़ाव था ही नहीं। कभी कोई था ही नहीं क्योंकि उसने दो हफ्ते पहले ही तो गेम सीखा है।"

    हमने अपनी छीछालेदर करवाई

    अर्चना ने आगे कहा, मुझे लगता हैं कि उसे शुरुआत से ही नहीं रहना चाहिए था, आखिरी के दो हफ्ते पहले आना चाहिए था और ट्रॉफी लेकर चले जाना चाहिए था क्योंकि हमने जो अपनी छीछालेदर करवाई है, बेइज्जती करवाई है, सलमान खान की डाट भी खाई है...,ठीक है उसका अपना अलग मजा है, हम यहां से कुछ सीखकर जा रहे हैं।"

    खबरें और भी