Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 जीतने के लिए प्रियंका के खिलाफ निमृत कौर आहलूवालिया अपना रही है ये हथकंडे? इस शख्स ने खोली पोली

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 01:05 PM (IST)

    Bigg Boss 16 फिनाले से पहले निमृत कौर आहलूवालिया को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया पर आरोप लगा है कि निमृत ने शो जीतने के लिए सोशल मीडिय ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16, Priyanka, Nimrit Kaur Ahluwalia
    Bigg Boss 16, Priyanka, Nimrit Kaur Ahluwalia

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में फिनाले की रेस शुरू हो चुकी है और ऐसे में हर कंटेस्टेंट पूरा जोर लगा रहा है टिकट टू फिनाले जीतने के लिए। शो में फिलहाल एक कंटेस्टेंट का नाम पक्का है जो फाइनल में जा रहा वो हैं निमृत कौर आहलूवालिया। अब निमृत का सोशल मीडिया पर एक ऐसा राज खुल गया है जिसके बाद शो में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

    निमृत ने खरीदे सपोर्ट्स?

    हुआ ये कि ट्वीट पर एक यूजर ने आरोप लगाया है निमृत के ऑफिशियल पेज से उसे ऑफर किया गया कि 'तुम निमृत को सपोर्ट करो हम तुम्हें पैसे देंगे'। यूजर ने अपनी बात को सच साबित करने के लिए मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- व्हाट दी हेल टीम निमृत ने मुझे अभी मैसेज किया कि वो मुझे एक्ट्रेस को सपोर्ट करने के लिए पैसे देंगे।

    सोशल मीडिया पर पिटी भद्द

    यूजर इस मैसेज से काफी नाराज नजर आईं उन्होंने टीम निमृत को करारा जवाब दिया और लिखा, 'ये पैसे जाकर गरीबों को दे दो, तुम हमें नहीं खरीद सकते हो'।  साथ ही लिखा कि और ये लोग कहते हैं कि टीम प्रियंका लोगों को पैसे दे रहे हैं सपोर्ट के लिए, तो ये क्या है?

    अब क्या होगा निमृत का?

    आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों जब निमृत के पापा घर में आए थे तो उन्होंने सलमान खान के सामने ये कहा कि प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर फैंस खरीद रही हैं उनके सारे यूजर्स खरीदे हुए है और वो सब मिलकर निमृत के खिलाफ सोशल मीडिया पर माहौल बना रहे हैं।

    खबरें और भी

    शो जीतने के लिए चली चाल

    निमृत कौर भले ही शो की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं लेकिन उन्हें सबसे बड़ा प्रियंका से ही है। प्रियंका को सबसे मजबूत प्लेयर माना जा रहा है और शिव ठाकरे बने हैं नंबर दो। तीसरे नंबर पर हैं एमसी स्टैन, तो निमृत के लिए वैसे भी ये शो जीतना लोहे के चने चबाने से भी ज्यादा मुश्किल है। कुछ दिनों पहले ही कृष्णा अभिषेक ने कहा कि उन्हें लगता है कि निमृत ये शो जीत सकती हैं। 

    ये भी पढ़ें

    Bigg Boss 16: प्रियंका और अर्चना ने बिना नहाए की ऐसी हरकत, लोगों ने लगाया धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

    Bigg Boss 16: शिव ने कपड़ों पर कमेंट के बाद प्रियंका के लिए कही इतनी गंदी बात, यूजर्स बोले-ये हैं संस्कार