Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: बिग बॉस खुद बने मंडली के दुश्मन, सुंबुल, शिव और स्टैन की दोस्ती में डाली फूट, देखें वीडियो

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 08:51 PM (IST)

    Bigg Boss 16 Contestants Shiv Thakare MC Stan And Sumbul Touqeer बिग बॉस 16 में इस हफ्ते मंडली पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है क्योंकि शिव सुंबुल और ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Contestants Shiv Thakare MC Stan And Sumbul Touqeer, Twitter
    Bigg Boss 16 Contestants Shiv Thakare MC Stan And Sumbul Touqeer, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Contestants Shiv Thakare MC Stan And Sumbul Touqeer: बिग बॉस 16 में के सभी कंटेस्टेंट्स अक्सर आपस में लड़ते-झगड़ते हुए नजर आते हैं। शो में दुश्मनी के साथ-साथ दोस्ती के भी रंग देखने को मिलते हैं। मंडली शो का ऐसा ही ग्रुप है, जो हर मुसीबत से निकलकर अपनी दोस्ती बनाए रखना जानता है। हालांकि, मंडली में जल्द ही फूट पड़ने वाली है क्योंकि बिग बॉस खुद फूट डालने के लिए मैदान में उतर आए हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: प्रियंका को विनर बताने पर अर्जुन बिजलानी हुए ट्रोल, लोग बोले- फिक्सिंग करके तूने KKK11 जीता अब..

    मंडली पर छाए दुख के बादल

    बिग बॉस 16 को अपने पहले चार फाइनलिस्ट मिल चुके हैं और शो तेजी से अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। वहीं, मंडली में उदासी छाई हुई है क्योंकि उन पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। बीते दिन हुए नॉमिनेशन टास्क में सुंबुल की खराब परफॉर्मेंस की वजह से पूरी मंडली नॉमिनेट हो गई। जिसे लेकर सुंबुल बेहद उदास हो गईं। हालांकि, शिव, स्टैन और निमृत ने उन्हें मनाने की पूरी कोशिश की। इस बात को लेकर अब बिग बॉस मंडली में फूट डालने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।

    बिग बॉस ने डाली फूट

    बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। वीडियो में बिग बॉस ने शिव और स्टैन को कन्फेशन रूम में बुलाया। सुंबुल की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने दोनों से पूछा, "नॉमिनेशन टास्क खत्म हुए पूरे तीन घंटे हो चुके है तो आप दोनों अब तक क्या कर रहे हैं, एक इंसान को मनाने की कोशिश। जब आप लोग रूठते हैं तो क्या कोई आपको मनाने आता है?"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Winner: धीरज धूपर ने इशारों में किया विनर का खुलासा, नाम सुन शिव ठाकरे को लगेगा जोर का झटका

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    सुंबुल को लेकर बदलेगा शिव और स्टैन का रवैया?

    बिग बॉस ने शिव और स्टैन को इशारों में बताया कि दोनों अपना गेम खराब कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "निमृत, सुंबुल को मनाने गईं, इस बात का शायद शिव को बुरा भी लगा। किसी को मनाने हो या कुछ और काम हो, लोग अपने फायदे के हिसाब से करते हैं तो फिर आप दोनों इसमें क्यों फंस रहे हैं।" अब बिग बॉस की इस बातचीत के बाद सुंबुल को लेकर शिव और स्टैन के रवैये में क्या बदलाव आता ये आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी

      

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)