Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: शो की ये हसीना सलमान खान को बिना कपड़े चाहती हैं देखना, बिग बॉस के मंच पर भाईजान होंगे शर्टलेस?

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sun, 02 Oct 2022 11:05 AM (IST)

    Bigg Boss 16 contestant Nimrit Kaur Ahluwalia wants to see host Salman Khan shirtless सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 16 अब शुरू हो चुका है और शो के सभी ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 contestant Nimrit Kaur Ahluwalia wants to see Salman Khan shirtless, Instagram
    Bigg Boss 16 contestant Nimrit Kaur Ahluwalia wants to see Salman Khan shirtless, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 contestant Nimrit Kaur Ahluwalia wants to see Salman Khan shirtless: टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 शुरु हो चुका है। बीते दिन सलमान खान ने नए सीजन के नए कंटेस्टेंट्स से दर्शकों को रूबरू कराया। हर बार की तरह ही इस बार भी एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने शो में एंट्री की है। जिन्होंने आते ही ऐसे कांड करने शुरु कर दिए है कि शो के मेकर्स भी अपना सिर पकड़कर बैठ जाए।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Updates: पहले दिन ही घर में एक ऐसी चीज लेकर पहुंची ये कंटेस्टेंट, देखकर सलमान खान भी रह गए हैरान!

    छोटी सरदारनी में निभाया था लीड रोल

    बिग बॉस सीजन 16 के आगाज के साथ ही होस्ट सलमान खान ने शनिवार को एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को शो में इंट्रोड्यूस किया। निमृत टीवी सीरियल छोटी सरदारनी में लीड रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने वकालत की पढ़ाई की है।

    सलमान पर लगाया दिल तोड़ने का आरोप

    बिग बॉस 16 के प्रीमियर पर निमृत ने सलमान से अपनी दिल की बात कहते हुए बताया कि वह सलमान को शर्टलेस देखने की इच्छा रखती हैं। एक्ट्रेस ने सलमान से शिकायत की वह शो में शर्टलेस न होकर लाखों दिलों को तोड़ रहे हैं। निमृत ने सल्लू मियां से यह भी कहा कि फिल्मों में शर्टलेस होकर शूटिंग करने के साथ-साथ आपको बिग बॉस के वीकेंड का वार को भी इसी तरह बिना कपड़ों के शूट करना चाहिए।

    सलमान को बताया लकी चार्म

    निमृत कौर ने यह भी बताया कि वह पहले भी सलमान खान से मिल चुकी हैं, जब वह छोटी थीं। निमृत ने कहा, जब वह सातवीं कक्षा में थी तब वह लद्दाख में सलमान से मिली थीं और उनके साथ एक तस्वीर भी ली थी, जिसने स्कूल में उन्हें फेमस कर दिया था। वह हमेशा सलमान को अपना लकी चार्म कहती थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Contestants List: साजिद खान से बिकिनी मॉडल अर्चना गौतम तक शामिल हुए ये सितारे, देखें लिस्ट

    बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट लिस्ट

    बिग बॉस के इस सीजन के कंटेस्टेंट की बात करें तो निमृत कौर के अलावा सिंगर अब्दु रॉजिक,  सुम्बुल तौकीर खान, साजिद खान, टीना दत्ता, मान्या सिंह, सौंदर्या शर्मा, शालीन भनोट, अंकित गुप्ता, प्रियंका चौधरी, श्रीजिता डे, गौतम विज, गौरी नागोरी और शिव ठाकरे जैसे नाम शामिल हैं।