यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 16 Contestant Abdu Rozik: अब्दु राजिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के खोले राज, जिसके लिए मर मिटने को थे तैयार
Bigg Boss 16 Contestant Abdu Rozik बिग बॉस 16 का आगाज हो चुका है। इस बार शो में 14 नहीं 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली है। लेकिन इन सबके बीच एक कंटेस्टे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Contestant Abdu Rozik: बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में भारत के बाहर के भी कुछ सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स आए हैं, जिन्हें अभी तक फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर सबके फेवरेट बने अब्दु राजिक की। अब्दु अपनी छोटी हाइट और गोल मटोल गाल की वजह से काफी पसंद किए जा रहे हैं। शो के अंदर और बाहर, उनकी क्यूटनेस को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। सिर्फ यही नहीं, बल्कि अब्दु का विनम्र स्वभाव भी लोगों का दिल छू रहा है।
कंटेस्टेंट्स को अब्दु इतने पसंद आ रहे हैं। हर कोई उनके साथ बात करने के लिए तैयार रहता है। कोई उनके साथ खेलता है तो कोई मजाक-मस्ती करते नजर आता है। यहां तक कि टीना दत्ता ने तो उनकी गर्लफ्रेंड बनने तक की परमिशन मांग ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी इन अदाओं से आज पूरे भारत में मशहूर हो रहे अब्दु भी बाकी लोगों की तरह दिल टूटा आशिक रह चुके हैं।
.jpg)
साजिद खान से अब्दु ने शेयर की पास्ट की बात
अब्दु तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। उनकी हिंदी और इंग्लिश कमजोर है, जो कि कंटेस्टेंट्स को कम ही समझ में आती है और इसलिए दर्शकों तक उनकी बात को पहुंचाने के लिए साजिद खान को उनका ट्रांसलेटर बनाया गया है। साजिद खुद अब्दु की बातों को समझने का प्रयास करते हैं। इसके बाद जो समझ आता है, उसके अनुसार वह दूसरों को बताते हैं। साजिद ने अब्दु से बहुत सारी बातें की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी लाइफ स्ट्रगल्स, रिलेशनशिप, गर्लफ्रेंड के बारे में बात की।
अब्दु ने किया गर्लफ्रेंड पर खुलासा!
साजिद ने जब अब्दु से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि वह टूटा दिल आशिक रह चुके हैं। अब्दु ने कहा कि पहले उनकी गर्लफ्रेंड थी, जो बाद में उन्हें छोड़कर चली गई। अब्दु ने यह भी कहा कि फिलहाल उनका पूरा फोकस अपने काम पर है और वह लड़की के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते। हालांकि, अब्दु ने अपनी एक्स का नाम या इससे ज्यादा और कोई जानकारी शेयर नहीं की।
खबरें और भी
View this post on Instagram
फैंस को पसंद आ रहे अब्दु
बिग बॉस लवर्स के लिए ये वाला सीजन बहुत अलग और खास है। एक अक्टूबर से शुरू हुए इस रियलिटी शो में अब्जु राजिक सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कंटेस्टेंट है। सोशल मीडिया पर उनकी क्यूटनेस को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। यहां तक कि गौहर खान भी अब्दु के मासूम चेहरे की कायल हो गई हैं। उन्होंने यह कहकर अपनी इच्छा भी जाहिर कर दी है कि अब्दु को बिग बॉस 16 की ट्रॉफी मिलनी चाहिए।