Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Winner MC Stan: कभी सड़कों पर एमसी स्टैन ने गुजारी थीं रातें, अब बने बिग बॉस 16 के विनर

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 04:36 AM (IST)

    Who Is Bigg Boss 16 MC Stan एमसी स्टैन लोकप्रिय रैपर हैं। हालांकि बिग बॉस 16 के विनर के रूप में उन्हें नहीं देखा जा रहा था। सबसे अधिक उम्मीद प्रियंका ...और पढ़ें

    Photo Credit : Bigg Boss 16 MC Stan Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit : Bigg Boss 16 MC Stan Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Who Is Bigg Boss 16 MC Stan: रविवार देर रात रोमांचक मुकाबले के बाद रैपर एमसी स्टैन ने सबको चौंकाते हुए 'बिग बॉस 16' विनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। एमसी स्टैन की जीत से जहां उनके फैंस खुश हैं, वहीं कुछ हैरान भी हैं। हालांकि, उनके फैंस को भरोसा था कि वो ट्रॉफी जीतेंगे। इसीलिए सोशल मीडिया में दिनभर उनका नाम ट्रेंड होता रहा। 'एमसी स्टैन' जीतना मांगता हैशटैग पर 9 लाख से अधिक ट्वीट हुए थे।

    एमसी स्टैन की जिंदगी का सफर बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायी रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने जमीन से आसमान का सफर तय किया है। बिग बॉस 16 के इस दमदार विनर की कुछ खास बातें, जो कम लोग ही जानते होंगे। 

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    क्या आप जानते हैं एमसी स्टेन का असली नाम?

    'बिग बॉस 16' के पूरे सीजन में दर्शकों का दिल जीतने वाले एमसी स्टेन का असली नाम अल्ताफ शेख है। पुणे के रहने वाले एमसी स्टेन का ध्यान पढ़ाई की जगह गानों और रैप पर ज्यादा था। एमसी स्टेन को बचपन से ही गाने का शौक था। वहीं, एमसी स्टेन ने महज 12 साल की उम्र से कव्वाली गाना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से उन्हें परिवार वालों के ताने भी सुनने को मिलते थे।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    कभी सड़कों पर गुजारनी पड़ी थी रात

    एमसी स्टेन के बारे में ये बात कम लोग जानते हैं कि गाने के अलावा वह बीट बॉक्सिंग करते थे। वहीं, जब उनके पास पैसे खत्म हो गए तब उन्हें सड़कों पर रात गुजारनी पड़ी थी। कव्वाली से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एमसी स्टेन ने फेमस रैपर रफ्तार के साथ भी परफॉर्म किया है। स्टेन का पहला गाना 'समझ मेरी बात को' था। वहीं, इसके बाद उन्होंने 'अस्तगफिरुल्लाह' गाना रिलीज किया था। इस गाने में उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी सुनाई थी। अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई गाने गाए, लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान 'वाटा' गाने मिली थी। इस गाने को यूट्यूब पर धमाकेदार व्यूज मिले थे। वहीं, स्टेन को इंडिया का Tupac कहा जाता है। वहीं, सलमान खान भी एमसी स्टेन को काफी पसंद करते हैं।

    खबरें और भी