Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: ग्रैंड फिनाले से पहले प्रियंका चाहर चौधरी से हुई ये बड़ी गलती, कैमरे के सामने खोल दी खुद की पोल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 09:31 AM (IST)

    Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary Revealed Her Secret Before Finale बिग बॉस 16 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा हैं। ऐसे में शो की कंटेस्टेंट ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary Revealed Her Secret Before Finale, Twitter
    Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary Revealed Her Secret Before Finale, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Contestant Priyanka Chahar Choudhary Revealed Her Secret Before Finale: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी रियलिटी शो बिग बॉस 16 की पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। एक्ट्रेस शो में अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी और स्टैंड लेने के लिए जानी जाती हैं। घर में कई ऐसे मौके आए हैं, जब प्रियंका ने पूरे घरवाले के खिलाफ जाकर अकेले अपनी बात रखी है। यहां तक कि कई बार एक्ट्रेस अपने खास दोस्त अर्चना गौतम से भी भिड़ जाती थीं। अब प्रियंका ने अपनी उस स्ट्रैटेजी का खुलासा किया है, जो वो शो में टिके रहने के लिए अपनाती रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस के इस खुलासे ने उन्हें मुसीबत में डाल दिया है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 Runner-Up: फर्स्ट और सेकंड रनर अप का नाम हुआ लीक, विनर बनने से चूका फैंस का फेवरेट कंटेस्टेंट ?

    फिनाले से पहले प्रियंका से हुई गलती

    बिग बॉस 16 अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। कुछ ही हफ्तों में शो को अपना विनर भी मिल जाएगा। ऐसे में प्रियंका का खुलासा उन पर भारी भी पड़ सकता है क्योंकि एक्ट्रेस पहले ही सच कबूल करने के कारण ट्रोल की जा रही हैं। इस हफ्ते प्रियंका को घरवालों ने मिलकर नॉमिनेट भी कर दिया है यानी फैंस अगर उनसे नाराज हुए तो वोट्स के आभाव में एक्ट्रेस एलिमिनेट भी हो सकती हैं। 

    प्रियंका ने कबूला सच

    बिग बॉस 16 के हालिया एपिसोड में प्रियंका ने खुलासा किया कि शो में कई बार वो और अर्चना जानबूझकर लड़ती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, "कई बार तो हम इतना बोर हो जाते थे कि जानबूझकर लड़ते थे। ताकि शो को कुछ मिले क्योंकि उन्होंने (मंडली) ने तो शो को फैमिली ड्रामा और पिकनिक जैसा बना दिया था।" यहां देखें वीडियो, 

    सच्चाई की मूर्ति हुई ट्रोल

    प्रियंका के इस स्टेटमेंट को बिग बॉस की अपडेट देने वाले फैन पेज ने भी ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके बाद बिग बॉस के दर्शक एक्ट्रेस को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "प्रियंका फेक हैं और खुद को रियल बोलती हैं।" एक अन्य यूजर ने कहा, "ऐसे ही नहीं प्रियंका को सच्चाई की मूरत कहते हैं।" प्रियंका का मजाक उड़ाते हुए एक यूजर ने कहा, "वो कितनी बेवकूफ है खुद को एक्सपोज कर रही है। ये बनेगी विनर ? और अब इसके फैन करेंगे इसका बचाव।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने फिर किया टीना दत्ता पर भद्दा कमेंट, नॉमिनेशन में निकाली भड़ास

    खबरें और भी