Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chahar Choudhary ने ऑल ब्लैक कलर की ड्रेस में ढहाया कहर, फैंस ने कहा- किसी की बुरी नजर ना लगे

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 19 Mar 2023 03:03 PM (IST)

    Priyanka Chahar Choudhary Video प्रियंका चहर चौधरी की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। अब उन्होंने एक फोटोशूट कराया है। इसे फैंस काफी पसंद कर र ...और पढ़ें

    Priyanka Chahar Choudhary Video: प्रियंका चहर चौधरी एक्ट्रेस है।
    Priyanka Chahar Choudhary Video: प्रियंका चहर चौधरी एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chahar Choudhary Video: बिग बॉस 16 में नजर आई प्रियंका चहर चौधरी को अब मुंबई में रेड कार्पेट पर फोटोशूट कराते हुए देखा गया है। उन्होंने ऑल ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट वन पीस ड्रेस पहन रखी थी। इसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने बाल खोल रखे थे और वह दिलकश अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है। उनका अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

    प्रियंका चहर चौधरी की वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने शेयर की है

    प्रियंका चहर चौधरी की वीडियो इंस्टाग्राम पर पैपराजी विरल भयानी ने शेयर की है। इसे 4 घंटे में 16 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है। वहीं, वीडियो पर एक हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने प्रियंका चहर चौधरी की खूबसूरती की तारीफ की है। वहीं, कई लोगों ने उन्हें इसे लेकर ट्रोल भी किया है। हालांकि, इसका कोई भी प्रभाव प्रियंका चहर चौधरी पर नहीं पड़ता नजर आ रहा है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस 16 में नजर आई थी

    प्रियंका चहर चौधरी बिग बॉस 16 में नजर आई थी। वह टॉप टू में भी शामिल थी। हालांकि, वह बिग बॉस की विजेता नहीं बन पाई है। कई लोगों का मानना था कि प्रियंका चौधरी शो जीत जाएंगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। बहरहाल प्रियंका चौधरी की सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Play Dmf (@playdmfofficial)

    प्रियंका चहर चौधरी का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है

    प्रियंका चहर चौधरी का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा है, 'किसी की नजर ना लगे।' वह जल्द कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। हाल ही में उन्होंने अंकित गुप्ता के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। उनका वीडियो काफी वायरल हुआ है। कई लोगों ने दोनों को शादी करने की सलाह भी दी है। दोनों की जोड़ी बिग बॉस 16 में भी साथ नजर आई थी। दोनों की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। दोनों का अंदाज आज भी काफी पसंद किया जाता है।

    खबरें और भी