Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Finale: 'और विनर हैं शिव ठाकरे'...ग्रैंड फिनाले से पहले वायरल हुआ बिग बॉस का यह वीडियो

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 11:29 AM (IST)

    Bigg Boss 16 Finale बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले आज शाम 7 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। आज की शाम विनर के नाम की घोषणा होगी। इस बीच शिव ठाकरे का एक वीडियो सोश ...और पढ़ें

    Still Image of Shiv Thakare from Bigg Boss 16
    Still Image of Shiv Thakare from Bigg Boss 16

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस 16 से आखिरकार वह घड़ी आ गई, जब इस सीजन में विनर के नाम की घोषणा होगी। ट्रॉफी के लिए शिव ठाकरे, शालीन भनोट, एमसी स्टैन, प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम में कड़ी टक्कर है। हालांकि, शिव, प्रियंका और स्टैन के बीच इस सीजन को जीतने की दावेदारी ज्यादा मानी जा रही है।

    बहरहाल, कौन विनर होगा और कौन फर्स्ट या सेकेंड रनरअप इसका खुलासा अब से कुछ ही घंटों में हो जाएगा। लेकिन इससे पहले शिव ठाकरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख उनके फैंस खुशी से झूम उठ सकते हैं।

    ट्रेंड हुए शिव ठाकरे

    शिव ठाकरे के फैंस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है कि यह सीजन वह ही जीतें। उनके लिए न सिर्फ भारी मात्रा में वोट किए गए, बल्कि सड़कों पर रैली भी निकाली गई, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनसे जोड़ा जा सके। सोशल मीडिया पर 'विजय भव शिव ठाकरे' तक ट्रेंड करने लगा।

    जिस तरह से शिव ठाकरे की लोकप्रियता और फैंस का उनके लिए प्यार बढ़ता जा रहा है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि यह सीजन वह जीत सकते हैं। इस बीच उनसे जुड़ा बिग बॉस का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    महेश मांजरेकर ने बताया कौन होगा विनर

    यह वीडियो बिग बॉस मराठी के दूसरे सीजन का है। यह वह सीजन है जिसे शिव ठाकरे ने जीता था। वायरल हो रहे वीडियो में महेश मांजरेकर एक तरफ शिव और दूसरी तरफ नेहा शितोले का हाथ थामे खड़े हैं। कुछ ही पल में वह यह घोषणा कर देते हैं कि विनर शिव ठाकरे हैं। यह सुनते ही शिव हक्के-बक्के रह जाते हैं। हर तरफ तालीयों को गड़गड़ाहट गूंजने लगती है।

    सेलेब्स ने किया शिव को सपोर्ट

    शिव ठाकरे को न सिर्फ फैंस का वोट है, बल्कि सेलेब्स भी उन्हें जिताने के लिए फुल सपोर्ट में आ गए हैं। रणविजय सिंघा से लेकर प्रिंस नरुला तक, शिव को कई नामी चेहरों ने सपोर्ट किया है।

    एमटीवी इंडिया पर टीवी होस्ट निखिल चिनपा ने भी शिव ठाकरे को जिताने के लिए उन्हें अपना सपोर्ट दिया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: न स्टैन, न शालीन, इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट, सबको पीछे छोड़ते हुए जीती पहली पोजिशन

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finale: पहली बार 5 घंटे तक चलेगा एपिसोड, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं ग्रैंड फिनाले