Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Elimination: अंकित गुप्ता रातों रात हुए शो से बाहर! रोती बिलखती नजर आईं प्रियंका चाहर

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 08:31 AM (IST)

    Bigg Boss 16 Ankit Gupta Elimination बिग बॉस 16 के वीकेंड का वार के बाद घरवालों ने मिलकर अंकित गुप्ता को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद प ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Elimination Ankit Gupta out of the show overnight
    Bigg Boss 16 Elimination Ankit Gupta out of the show overnight

    नई दिल्ली, जेएनएन।Bigg Boss 16 Ankit Gupta Elimination: बिग बॉस 16 में इस बार सबसे शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ। घरवालों ने मिलकर अंकित गुप्ता को बाहर का रास्ता दिखा दिया। हुआ ये कि अंकित गुप्ता को तो प्रियंका चाहर चौधरी ने नॉमिनेशन से बचा लिया लेकिन घरवालों से जब ये पूछा गया कि सबसे कम एक्टिव सदस्य कौन है घर का तो ज्यादातर ने एक सुर में अंकित गुप्ता का नाम लिया और इस तरह से वो घर से बेघर हो गए।

    अंकित गुप्ता हुए बाहर

    अंकित के घर से जाने की खबर सुनकर प्रियंका का बुरा हाल हो गया। वो रोने चिल्लाने लग गई और बुरी तरह से कांपने लगीं। शो के नए प्रोमो में दिखाया गया कि कैसे घरवालों ने भी प्रियंका सो समझाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो किसी भी हाल में ये एक्सेप्ट करने को तैयार नहीं थीं कि अंकित को घर बाहर किया जा रहा है। इतने दिनों तक दोनों साथ रहते थे और अंकित, घर में उनके सपोर्ट सिस्टम की तरह थे।

    रोती नजर आईं प्रियंका 

    हालांकि अंकित को घर से बाहर करने के पीछे की कहानी कुछ और जो हम आपको बताने जा रहे हैं। खबर ये है कि अंकित को शो में खराब परफॉर्म करने पर नहीं बल्कि कर्लस के नए शो के चलते बाहर किया गया है। दरअसल, अंकित अब सरगुन मेहता और रवि दुबे के नए सीरियल में नजर आएंगे जिसका टेलीकास्ट जल्द ही कलर्स चैनल पर होने वाला है। इसी सीरियल के प्रोमो शूट के लिए अंकित को घर से बाहर किया जा रहा है। उम्मीद है कि वो जल्द ही घर में वापस लौटेंगे।

    अब क्या होगा?

    वीकेंड का वार में सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने अंकित को बचाने के लिए प्रियंका को लताड़ लगाई और पूछा कि जो आप करती हैं वो सही और कोई दूसरा करे तो उसपर प्रश्न उड़ा देती है। इस पर प्रियंका जवाब देती है कि मैं कैसे अपने इतने अच्छे दोस्त को ऐसे कैसे जाने देती। हालांकि प्रियंका की तमाम कोशिशों के बाद भी अंकित शो से चले ही गए।  

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

    Bigg Boss 16 Highlights: सलमान खान ने शालीन भनोट-एमसी स्टेन की लगाई क्लास, रितेश और जेनेलिया के साथ की मस्ती