Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Extension: सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को मिला एक्सटेंशन, पढ़ें कब तक चलेगा शो

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 17 Dec 2022 10:05 PM (IST)

    Bigg Boss 16 Extension बिग बॉस 16 का फिनाले अब फरवरी में होगा। इस शो को एक्सटेंशन मिल गया है। घरवालों को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है। बिग बॉस 16 ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Extension: बिग बॉस 16 को सलमान खान होस्ट कर रहे है।
    Bigg Boss 16 Extension: बिग बॉस 16 को सलमान खान होस्ट कर रहे है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Extension: बिग बॉस 16 को अब एक्सटेंशन मिल गया है और अब यह फरवरी 2023 तक चलेगा। प्रतियोगियों को इस बात की जानकारी दे दी गई है। बिग बॉस 16 लोगों को पसंद आ रहा है। इस शो ने काफी लोकप्रियता प्राप्त कर ली है। अब इस शो को लेकर नई खबर आई है। इस शो को एक्सटेंशन मिल रहा है। 

    बिग बॉस ने इस बात की घोषणा कर घरवालों को भी जानकारी दे दी है

    बिग बॉस ने इस बात की घोषणा कर घरवालों को भी जानकारी दे दी है। उन्होंने बताया कि अब यह शो 12 फरवरी 2023 तक चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो की टीआरपी अच्छी है। बिग बॉस 16 सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। यह 1 अक्टूबर 2022 से टीवी पर प्रसारित हो रहा है। अब इस शो का फिनाले फरवरी 2023 में होगा। 

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan सलमान खान की इस फिल्म को करते हैं पसंद, फैन के प्रश्न पूछने पर किया खुलासा

    बिग बॉस 16 में कई प्रतियोगी भाग ले रहे हैं

    बिग बॉस कलर्स टीवी पर आता है। इसमें श्रीजिता डे, विकास मानकताला, साजिद खान, टीना दत्ता, शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया, अंकित गुप्ता, प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम और शिव ठाकरे जैसे प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। वहीं शो से गोरी नागोरी और मान्या सिंह बाहर हो गए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Pathaan को शाह रुख खान ने बताया 'पैट्रियोटिक', बॉयकॉट ट्रेंड के बीच फैंस से की फिल्म देखने की अपील

    बिग बॉस 16 शो में कई नए बदलाव भी किए गए हैं

    बिग बॉस 16 शो में कई नए बदलाव भी किए गए हैं। इसमें वीकेंड का वार का टाइम भी शामिल है। पहले यह शनिवार और रविवार को आता था। अब शुक्रवार और शनिवार को आता है। इस बार के बिग बॉस शो की थीम सर्कस है। इस बीच बिग बॉस में घरवालों के बीच कई लड़ाई-झगड़े भी हुये है। अब्दुल रोजिक को शो छोड़कर जाना पड़ा है। इस दौरान कई प्रतियोगी इमोशनल और भावुक हो गए थे। बिग बॉस 16 में कई कलाकार अपनी आगामी फिल्मों का प्रमोशन करके गए है। हालिया नाम रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी का है। दोनों अपनी फिल्म सर्कस का प्रमोशन करने आए थे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)