Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस के 4 कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी के शो में मचाएंगे हाहाकार, ये फेमस बहू भी शामिल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 24 Feb 2023 09:50 AM (GMT+05:30)

    Four Bigg Boss 16 Contestant In Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13 खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स को लेकर कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुक ...और पढ़ें

    Four Bigg Boss 16 Contestant In Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Twitter
    Four Bigg Boss 16 Contestant In Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Four Bigg Boss 16 Contestant In Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन लगातार हाइलाइट हो रहा है। शो को शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन दर्शकों के बीच कंटेस्टेंट्स को लेकर बज हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Naagin 7: सुंबुल और निमृत को चकमा दे बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, हथिया लिया एकता कपूर का शो नागिन

    खतरों से खेलेंगे बिग बॉस कंटेस्टेंट

    खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 16 दोनों कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो है। कई बार बिग बॉस कंटेस्टेंट्स खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आते हैं। इस बार भी शो के नए सीजन को लेकर फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि उनका फेवरेट कंटेस्टेंट खतरों से खेलते हुए दिख जाए।

    बिग बॉस 16 के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 16 के कुछ कंटेस्टेंट्स शो के खत्म होने के बाद भी लगातार चर्चा बटोर रहे हैं। इनमें में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन जैसे कुछ सेलेब्स के नाम शामिल हैं।

    चार कंटेस्टेंट्स को मिला रोहित शेट्टी का साथ

    बिग बॉस 16 के घर में इन्होंने दर्शकों को इतना एंटरटेन किया कि वो अब भी अभी अपने फेवरेट्स के खुमार से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 16 के कुछ कंटेस्टेंट्स को लेकर जानकारी सामने आई है कि ये रोहित शेट्टी के शो में नजर आ सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13: बिग बॉस 16 की सबसे हॉट कंटेस्टेंट को मिला रोहित शेट्टी का शो, नाम सुन छूट जाएगे पसीने

    ये सेलेब्स रोहित शेट्टी के शो में आएंगे नजर

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ नाम लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। इनमें से चार ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जिन्हें लेकर कुछ फैन पेज ने दावा किया है कि ये अब खतरों के खिलाड़ी 13 में भी पार्टिसिपेट करने वाले हैं। इस लिस्ट में जिन चार बिग बॉस 16 सेलेब्स का नाम शामिल है, वो हैं- शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम और सौंदर्या शर्मा।

    शिव ठाकरे का खुलासा

    शिव ठाकरे ने बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद हाल ही में फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन किया था और खुलासा किया था कि उन्हें रोहित शेट्टी के शो से ऑफर आया है। इसके अलावा सौंदर्या शर्मा को लेकर भी जानकारी सामने आई थी कि एक्ट्रेस को खतरों के खिलाड़ी ऑफर हुआ है। हालांकि, किसी कंटेस्टेंट या चैनल की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।