यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 16: फराह खान के सामने टीना दत्ता ने उगला सच, शालीन भनोट को टॉर्चर करने की कबूली बात
Farah Khan agrees with Tina Datta that she tortures Shalin Bhanot in Bigg Boss 16 साजिद खान से मिलने हाल ही में फराह खान बिग बॉस के घर पहुंची। जहां उन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Farah Khan agrees with Tina Datta that she tortures Shalin Bhanot in Bigg Boss 16: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में दंगे-फसाद आम बात है। बात-बात पर गाली-गलौज करने वाले सेलेब्स इस हफ्ते इमोशनल नजर आ रहे हैं, क्योंकि शो में फैमिली स्पेशल वीक चल रहा है। इनमें सबसे मसालेदार एंट्री फराह खान की रही, जो अपने भाई साजिद खान से मिलने आई थीं। फराह ने अपने इस विजिट के दौरान टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच सुलह करवाने की भी कोशिश की, लेकिन बातों-बातों में टीना ने शालीन को लेकर कुछ ऐसा कह दिया किया कि अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: फराह खान ने घर में किए आग लगा देने वाले खुलासे, टीना दत्ता और शालीन भनोट पर साधा निशाना
फराह ने शालीन को बताया टीना का सच
फराह खान ने बिग बॉस हाउस में शालीन और टीना से उनके रिश्ते को लेकर बात की। पहले उन्होंने दोनों को अलग-अलग समझाया और बाद में साथ बैठकर भी बात की। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें फराह, शालीन से कहते हुए दिख रही हैं, कभी-कभी मुझे लगता है वह तुझे पसंद करती है, लेकिन वह कभी भी तेरे लिए स्टैंड नहीं लेती। वो जब भी प्रियंका के साथ बैठती हैं तो कभी भी तेरा साइड नहीं लेती। इस पर शालीन ने कहा, मुझे सच में लगता है कि मेरे लिए उसके दिल में कुछ फीलिंग्स है। फराह ने तुरंत जवाब दिया, एक पॉइंट के बाद होना भी चाहिए।
शालीन को टीना करती हैं टॉर्चर
शालीन के बात फराह ने टीना से बात की। टीना ने फराह से कहा, ऐसा लगता है क्या कि मैं ही उसको टॉर्चर करती हूं? फराह ने जवाब देते हुए कहा- हां ऐसा ही लगती है। हालांकि, टीना ने अपनी सफाई देते हुए इसे झूठ कहा, लेकिन फराह ने एक्ट्रेस को बताया कि कैमरा पर तो यही दिखता है।
View this post on Instagram
शालीन-टीना से परेशान हुईं फराह
कुछ देर बाद टीना और फराह को शालीन भी ज्वाइन करते हैं। फराह दोनों को समझाती हैं कि तुम दोनों जब भी साथ बैठते हो बात करने के लिए दो मिनट नहीं होते और झगड़ा शुरु हो जाता है। तुम तो शालीन पर झपट्टा मारने के लिए तैयार बैठी रहती हो। फराह ने टीना को यह भी कहा कि तुम ही हमेशा शालीन को उकसाती हो। तीनों को साथ बैठा देखे श्रीजिता डे ने साजिद से कहा कि फराह मैम का दिमाग खराब होने वाला है, जो कुछ देर में सच भी हो गया क्योंकि बातचीत के दौरान शालीन और टीना एक बार फिर बहस करने लगे। दोनों को झगड़ा करते देख सुलह करवाने गई फराह ने हाथ खड़े कर दिए और कहा, बिग बॉस मेरे को बाहर निकालो, मैं नहीं रह सकती हूं इस घर में।