यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nimrit Kaur Ahluwalia Video: बिग बॉस 16 फिनाले के बीच निमृत का ऑडिशन वीडियो वायरल, देखते ही छूट जाएगी हंसी
Nimrit Kaur Ahluwalia Audition Video बिग बॉस सीजन 16 के फिनाले को बस 2 दिन बचे हुए हैं इस बीच घर से बेघर हो चुकीं निमृत कौर अहलूवालिया का एक वीडियो त ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Nimrit Kaur Ahluwalia Audition Video For Bigg Boss 16: निमृत और अहलूवालिया बिग बॉस सीजन 16 के फिनाले वीक में आकर इस शो से बेघर हो चुकी हैं। उन्होंने घर से बाहर आने के बाद शिव और मंडली के साथ अपने इक्वेशन पर बातचीत की, लेकिन इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि आखिरकार वो और प्रियंका घर में रहकर दोस्त क्यों नहीं बन पाए।
अब फिनाले से 2 दिन पहले निमृत और अहलूवालिया का एक ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
इस एक्ट्रेस को निमृत ने कॉपी करने की कोशिश की
निमृत कौर अहलूवालिया का ये वीडियो बिग बॉस के लिए है, या फिर किसी और प्रोजेक्ट के लिए ये जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो को बिग बॉस के एक फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में निमृत करीना कपूर खान को कॉपी करने की कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं। इस ऑडिशन वीडियो में वह करीना की फिल्म 'जब वी मेट' में एक्ट्रेस पर फिल्माए गए ट्रेन वाले सीन को कॉपी कर रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
निमृत के वायरल वीडियो पर फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
निमृत द्वारा दिए गए इस ऑडिशन वीडियो को देखने के बाद वह कुछ ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने उनकी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इतनी बकवास एक्टिंग, करीना कपूर खान बेहोश हो जाएगी'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'अच्छा हुआ नहीं लिया, वरना हम ये फिल्म दोबारा नहीं देख पाते बिल्कुल भी'। अन्य यूजर ने लिखा, 'करीना का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है'।
खबरें और भी
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दिल से आप बिल्कुल भी सुंदर नहीं हैं निमृत जी'। आपको बता दें कि जब निमृत कौर अहलूवालिया बिग बॉस के घर में थीं, तो मेकर्स पर कई बार उन्हें प्लैटर में चीजें देने का आरोप लगा। वह घर में चार बार कैप्टन भी रहीं। बिग बॉस की जर्नी में जहां उनकी मंडली से अच्छी दोस्ती हुई, तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चहर चौधरी से उनकी कट्टर दुश्मनी देखने को मिली।