Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Finale: टॉप 2 में नहीं होंगे शिव ठाकरे? फिनाले से ठीक पहले बिग बॉस ने दिया 440 वोल्ट का झटका

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 11:00 AM (IST)

    Bigg Boss 16 Finale बिग बॉस 16 के फिनाले में बस कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में फैंस को ये सुनकर झटका लगने वाला है कि टॉप 2 की रेस से शिव ठाकरे बाहर हो चु ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Finale, Shiv Thackeray, Bigg Boss top 2, Mc stan BB16,
    Bigg Boss 16 Finale, Shiv Thackeray, Bigg Boss top 2, Mc stan BB16,

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस 16 के फिनाले में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में जब जल्द ही दिनों में शो को अपना विनर मिलने वाला है, टॉप 2 में कौन होगा इसके कयास लगने तेज हो गए हैं। ग्रैंड फिनाले से पहले घर में पहुंची मीडिया ने कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल किए। सवाल जवाब के दौरान कुछ कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा निशाने पर रहे, माना जा रहा कि इनमें से ही कोई एक शो का विनर बनने वाला है।

    शिव ठाकरे होंगे बाहर?

    12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले होने वाला है। इससे पहले मीडिया वालों ने घर के अंदर जाकर कंटेस्टेंट को ग्रिल किया। इस सेशन में सबसे ज्यादा निशाने पर रहे शालीन, प्रियंका और अर्चना। मीडिया ने शिव और स्टैन से भी सवाल किए, लेकिन वो इतने इंटेंस नहीं थे। शालीन और प्रियंका ने इन सवालों को सही हैंडल किया और पूरी तरह से अपना पक्ष रखा। वहीं, एमसी स्टेन पर भी मीडिया वालों की नजर थी और रैपर ने भी शानदार अंदाज में सवालों को हैंडल किया।

    एमसी स्टैन देंगे टक्कर

    हालांकि शिव ठाकरे को मीडिया वालों ने ज्यादातर टाइम इग्नोर ही किया। साफ लग रहा था कि मीडिया के लिए टॉप 2 में एमसी स्टैन और प्रियंका चाहर चौधरी ही है। वैसे, ज्यादातर रिपोर्ट्स में ये ही बताया जा रहा है कि प्रियंका और शिव के बीच फिनाले की टक्कर होने वाली है। इन दोनों में से ही कोई ट्रॉफी का दावेदारी बनने वाला है। घर में मंडली वर्सेस नॉन मंडली साफ नजर आ रही है।

    लोग कर रहे सपोर्ट

    प्रियंका को सपोर्ट करने वालों की लंबी लिस्ट है, रुबीना दिलैक, अली गोनी, श्रीजिता और गोरी नागोरी का नाम शामिल है। तो वहीं रैपर को सपोर्ट करने वालों की भी फेहरिस्त लंबी है। सपोर्ट करने ट्विटर पर उतर गए। इसके अलावा, रैपर बादशाह, रफ्तार, सिंगर राहुल वैद्य, अली गोनी समेत कई सेलेब्स एमसी स्टेन को सपोर्ट कर रहे हैं।

    खबरें और भी

     ये भी पढ़ें

    Bigg Boss 16 Winner: जर्नी वीडियो में विनर को लेकर बड़ा हिंट, बिग बॉस ने इशारों में बताया कौन जीतेगा ये सीजन

    Bigg Boss 16 Winner: टॉप 3 में प्रियंका चौधरी के साथ पहुंचे ये कंटेस्टेंट, इन दोनों का टूटा विनर बनने का सपना