Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Winner: विनर को लेकर गौहर खान के खुलासे ने छेड़ी नई बहस, लोग बोले- हमें पता है सब फिक्स्ड है यहां

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 10 Feb 2023 01:31 PM (IST)

    Gauhar Khan Trolled For Revealing Bigg Boss 16 Winner Name बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बिग बॉस 16 को लेकर भी ...और पढ़ें

    Gauhar Khan Trolled For Revealing Bigg Boss 16 Winner Name, Twitter
    Gauhar Khan Trolled For Revealing Bigg Boss 16 Winner Name, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gauhar Khan Trolled For Revealing Bigg Boss 16 Winner Name: बिग बॉस 16 अपने फिनाले में पहुंच चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले को अब सिर्फ दो दिन बचे हुए है, इसके बाद बिग बॉस के इस सीजन के विनर का खुलासा हो जाएगा। इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट का जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। हर कोई अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के जीतने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं, अब गौहर खान ने विजेता को लेकर ऐसी बात कह दी कि लोगों ने शो को फिक्स्ड बता दिया।

    गौहर ने विनर का बताया नाम

    गौहर खान खुद भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने सीजन 7 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। एक्ट्रेस शो को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं और ट्विटर पर प्रतिक्रिया देती रहती हैं। उन्होंने इस सीजन के विनर को लेकर दावा किया कि इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी प्रियंका चाहर चौधरी उठाएंगी। गौहर ने ट्वीट करते हुए कहा, "मुझे गट फीलिंग आ रही है कि इस बार विनर प्रियंका चाहर चौधरी होंगी।"

    ट्विटर पर छिड़ी बहस

    गौहर खान के इस ट्वीट ने शिव ठाकरे और एमसी स्टैन के फैंस को बुरी तरह नाराज कर दिया। उन्होंने ट्वीट को लेकर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने तो ये तक कह दिया कि बिग बॉस 16 का विनर फिक्स्ड है। इसलिए प्रियंका वो सपोर्ट कर रही हैं। गौहर के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "मन को हो तो अच्छा...मन का न हो तो उससे भी अच्छा...शिव मेहनत करने में यकीन करता है..और वो मेहनत कर लेगा, लेकिन आपका ट्वीट हमारी उम्मीद नहीं तोड़ सकता...शिव ही जीतेगा।" गौहर को ट्रोल करते हुए एक फैन न कहा,"ये कोई गट फीलिंग नहीं है...इसे चैनल का प्रेशर कहते है, जो अपनी फेवरेट बहू को सपोर्ट करवाता है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    गौहर खान हुईं ट्रोल

    एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, "मैडम आज तक का रिकॉर्ड रहा, जिसको भी आपने सपोर्ट किया वो हारा है। इस बार प्रियंका का नंबर है।" गौहर की भविष्यवाणी को गलत बताते हुए एक और यूजर ने कहा, "आखिरी मुहर लग गई है। गौहर खान आपका बहुत धन्यवाद कि आपने शिव ठाकरे का नाम नहीं लिया। बता दूं कि गौहर ने पहले असीम, राहुल और केके का नाम भी लिया था विनर बनने के लिए।"

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)