Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Winner: MC Stan ने जीती बिग बॉस की ट्रॉफी, खुश नहीं दिखे सलमान खान, किसी और को बताया सच्चा विनर

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 04:34 AM (IST)

    MC Stan wins Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 में खूम जमा देने वाले फिनाले में प्रियंका चाहर चौधरी और शिव को मात देकर एमसी स्टैन ने ट्रॉफी और 31 लाख का चेक अपन ...और पढ़ें

    bigg boss 16 grand finale 2023 winner Mc stan won Bigg Boss 16 Beat Shiv thakare
    bigg boss 16 grand finale 2023 winner Mc stan won Bigg Boss 16 Beat Shiv thakare

    नई दिल्ली, जेएनएन।Bigg Boss 16 Winner MC Stan: रविवार देर रात तक चले बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले का पर्दा विनर के एलान के साथ गिर गया। शो के होस्ट सलमान खान ने रैपर एमसी स्टैन को इस सीजन का विजेता घोषित किया, जबकि शिव ठाकरे रनर अप रहे। अंतिम मुकाबला बेहद रोमांचक था और नतीजा उलटफेर वाला। एमसी स्टैन को ट्रॉफी के साथ 31 लाख रुपये प्राइज मनी दी गयी।

    बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि विनर का नाम जानने के लिए लोगों की दिलों की धकड़नें बढ़ गई हों। पहले लगा कि तीसरे नंबर पर एमसी स्टैन बाहर हुए हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। लोग जिसके शो जीतने के दावे कर रहे थे, वो प्रियंका चाहर चौधरी फिनाले में टॉप 3 से बाहर हो गईं और शो में बचे शिव और एमसी स्टैन। फैंस काफी एक्साइटेड थे ये जानने के लिए कि आखिर सलमान खान किसका नाम लेते हैं...।

    शिव का टूटा सपना

    इस दोनों के बीच लोग भी समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर कौन इस सीजन का विजेता होगा कौन? सलमान खान ने जब स्टैन और शिव का हाथ थामा तो लोगों की सांसे तेज चलने लगीं कि अब वो किसका नाम लेंगे। सलमान खान ने जैसे ही एसी स्टैन का नाम लिया हर कोई शॉक्ड रह गया। प्रियंका और शिव के सामने से ट्रॉफी निकाल कर एमसी स्टैन ले गए।

    प्रियंका भी हुईं बाहर

    इसे पहले घर में टॉप 5 से शुरुआत हुई। घर में शालीन भनोट, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और प्रियंका चाहर चौधरी मौजूद थीं। इसमें से सबसे पहले जाने वाले थे शालीन भनोट। घर के सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर ये फैसला किया कि शालीन ही इस शो में नंबर 5 पर रहना डिजर्व करते हैं और इसके साथ ही वो बाहर हो गए। फिर घर में बचे टॉप 4।

    खबरें और भी

    एमसी स्टैन की हुई जीत

    इसके बाद घर में एंट्री हुई सनी देओल की और उन्होंने घरवालों को एक टास्क करने के लिए दिया। इसके साथ ही बारी आई एक और एलिमिनेशन की। इस बार बारी थी टॉप 3 की और अर्चना गौतम शो से एविक्ट हो गई। अर्चना को यकीन नहीं हो रहा था कि वो जाएंगी क्योंकि उनके हिसाब से वो ही बिग बॉस 16 जीतने वाली हैं। सनी देओल के साथ सभी कंटेस्टेंट्स ने खूब सारी मस्ती की।

    सलमान खान दिखे मायूस

    सनी अपनी फिल्म गदर 2 को प्रमोट करने आए और उन्होंने अब्दु रोजिक को भी क्यूट सा सरदार बना दिया था। टॉप तीन में स्टैन, शिव और प्रियंका बचे थे। इसके बाद वहीं हुआ जो सबको लग रहा था। प्रिंयका बाहर हो गईं  स्टैन-शिव के बीच सीधी टक्कर हो गई। सलमान खान ने एलान किया की स्टैन को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। हालांकि, सलमान खान ने कहा कि उनकी नजरों में प्रियंका ही असली विनर हैं।

    ये भी पढ़ें

    Bigg Boss 16 Grand Finale: टूट गया शिव ठाकरे का ये सपना, एमसी स्टैन और अर्चना को भी हालत देख आया तरस

    Bigg Boss 16 Grand Finale: सनी देओल का हैंडपंप इस कंटेस्टेंट के लिए रहा अनलकी, शालीन के बाद कटा इसका भी पत्ता