Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Winner: प्रियंका को खास दोस्त श्रीजिता डे ने दिया धोखा, इस कंटेस्टेंट को बताया ट्रॉफी का हकदार

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 05:06 PM (IST)

    Bigg Boss 16 Winner बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले से पहले हर कोई अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के लिए भर-भरकर वोट्स कर रहा है। अब हाल ही में खुद को प्रियंका चहर ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Grand Finale Ex Contestant Sreejita De Vote Appeal for Shalin Bhanot to Become Winner/Instagram
    Bigg Boss 16 Grand Finale Ex Contestant Sreejita De Vote Appeal for Shalin Bhanot to Become Winner/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस के घर में कब किस सदस्य का कौन दोस्त और कौन दुश्मन बन जाए, इसका अंदाजा लगाना दर्शकों के लिए भी बेहद कठिन है। बिग बॉस सीजन 16 में फाइनली वो समय आ गया है, जब सलमान खान के शो की ट्रॉफी किसी एक कंटेस्टेंट के हाथ में जाएगी।

    एक तरफ जहां टॉप फाइव कंटेस्टेंट शालीन भनोट, प्रियंका चहर चौधरी, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शिव ठाकरे अपनी ऑडियंस को लास्ट डे तक एंटरटेन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सेलेब्स भी अपने पसंदीदा सितारे को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने अपनी खास दोस्त प्रियंका को छोड़कर इस सदस्य के लिए वोट अपील की।

    आखिरी पलों में श्रीजिता ने छोड़ा प्रियंका का साथ

    श्रीजिता डे जब बिग बॉस 16 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर दोबारा आई थीं, तो उनके और प्रियंका चहर चौधरी के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी। दोनों ने शो में एक-दूसरे को सपोर्ट भी किया। बिग बॉस से निकलने के बाद भी वह काफी समय तक प्रियंका को डिजर्विंग विनर बताते हुए नजर आई थीं।

    लेकिन अब ग्रैंड फिनाले में आकर एक्ट्रेस के तेवर बिल्कुल ही बदल चुके हैं और वह अपनी दोस्त प्रियंका को छोड़कर शालीन भनोट के लिए वोटिंग अपील करते हुए नजर आईं। श्रीजिता डे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने शालीन भनोट से अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

    शालीन भनोट को विनर बनते देखना चाहती हैं श्रीजिता डे

    श्रीजिता ने कहा, 'वूट एप पर जाकर आप शालीन भनोट के लिए वोट करें। शुरुआत में मुझे शालीन फेक लगे, लेकिन जब मैंने उनके साथ समय बिताया तो मुझे लगा कि वह रियल होने के लिए कुछ अनरियल है। लोगों को लगता था कि वह फेक है और एक्टिंग कर रहा है, वो ऐसा ही है। जब भी मुझे किसी दोस्त की जरूरत लगी अपने बुरे टाइम में, तो उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया।

    वह बहुत ही अच्छा बंदा है। मैं चाहूंगी कि आप उन्हें सपोर्ट करें उन्हें वोट्स दें और उन्हें इस शो का विनर बनाए। उन्होंने शो में काफी उतार-चढ़ाव देखा है और उनकी जर्नी शो में सबसे अलग रही है, तो उनके लिए प्लीज आप सब वोट्स करें।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finale: ग्रैंड फिनाले से पहले रोहित शेट्टी ने पकड़ा शालीन भनोट का झूठ, नेशनल टीवी पर खोली पोल

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Winner: फिनाले से पहले लीक हुआ रिजल्ट, प्रियंका नहीं बल्कि इस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट