Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: हरियाणा की शकीरा गौरी नागोरी पहुंचीं बिग बॉस के घर, डांस देख सलमान खान ने भी भरी आहें

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 01:15 PM (IST)

    Haryanvi Dancer Gori Nagori enters in Bigg boss 16 बिग बॉस का नया सीजन बस कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। शो का प्रीमियर होने से पहले बिग बॉस का ए ...और पढ़ें

    Haryanvi Dancer Gori Nagori enters in Bigg boss 16 house, Instagram
    Haryanvi Dancer Gori Nagori enters in Bigg boss 16 house, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Haryanvi Dancer Gori Nagori enters in Bigg boss 16 house: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है। कुछ ही घंटों में होस्ट सलमान खान नए सीजन के कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठाने वाले हैं। शो का प्रीमियर होने से पहले बिग बॉस 16 के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हरियाणा की शकीरा कही जाने वाली गौरी नागोरी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शो में अपनी एंट्री के साथ ही उन्होंने स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस दी। गौरी का डांस देख सलमान भी उन पर फिदा हो गए।

    यह भी पढ़ें- PS-1 Collection Day 1: पहले दिन ही 'पोन्नियिन सेल्वन' ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम, शानदार रहे शुरुआती आंकड़े

    डांस मूव्स देख सलमान खान भी हुए कायल

    गौरी नगोरी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह बिग बॉस के सीजन 16 को हिस्सा बन सकती हैं। अब शो से उनका वीडियो सामने आने के बाद लग रहा है कि वह बिग बॉस के घर में नजर आने वाली हैं। शो के इस प्रोमो वीडियो में गौरी पूरी एनर्जी के साथ स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं और सलमान खान भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। शो में गौरी ने घाघरा-चोली लुक में एंट्री की, जिसे देख सलमान खान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि 'आप मुझे बहुत अच्छी लग रही हैं।' इस पर गौरी ने राजस्थानी भाषा में कहा, 'मैं भूतनी लग रही हूं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    तस्लीमा बानो से बनीं हरियाणा की शकीरा

    गौरी नागोरी एक डांसर हैं, जो राजस्थान के नागौर की रहने वाली हैं और उनका असली नाम तस्लीमा बानो है, लेकिन हरियाणा में डांस परफॉर्म करने के कारण उन्हें पूरे नॉर्थ इंडिया में 'हरियाणा की शकीरा' के नाम से जाना जाता है। स्टेज पर अपने बोल्ड मूव्स के चलते गौरी कई बार विवादों में पड़ चुकी हैं और उन पर अश्लील होने के आरोप भी कई दफा लगते रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Official_Gori_Nagori (@real_gorinagori)

    विवादों से हैं चोली-दामन का साथ

    गोरी नागोरी का नाम अक्सर कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ता रहता है। कुछ महीनों पहले महाशिवरात्रि के एक प्रोग्राम के दौरान गौरी विवादों में घिर गई थीं। उन पर इस धार्मिक प्रोग्राम के दौरान अश्लील डांस के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, गौरी ने ट्रोल करने वालों को रत्ती भर भी भाव नहीं दिया और बेधड़क जवाब देते हुए कहा था कि वो भगवान शिव के नटराज स्वरूप की आराधना कर रही थीं, वह अश्लील कैसे हो सकता है। इन आरोपों पर उन्होंने खुले तौर पर कहा था कि भौंकने वाले भौंकते रहते हैं। मुझे क्लासिकल नहीं आता, मुझे जो आता है वो करती हूं। पूरी भीड़ यही डांस देखने आती है। हरियाणा में डांस को लेकर डांसर्स के बीच टफ कॉम्पिटिशन है। बहुत मेहनत करनी पड़ती है, जो मैंने की है। अब किसी के कहने से पीछे नहीं हटूंगी। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Official_Gori_Nagori (@real_gorinagori)

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 LIVE Telecast: आज से हो रहा है 'बिग बॉस 16' का आगाज, जानें कब और कहां देख सकेंगे BB 16

    खबरें और भी