Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Highlights: अंकित गुप्ता को घरवालों ने किया बेघर, सलमान खान का बर्थडे किया गया एन्जॉय

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 11:56 PM (IST)

    Bigg Boss 16 Highlights बिग बॉस 16 टीवी पर आता है। इस बार शो से अंकित गुप्ता बेघर हुए है। वहीं प्रियंका चहर चौधरी को भी काफी टारगेट किया जाता है। सलमा ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 टीवी पर आता है।
    Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 टीवी पर आता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 का इस बार का वीकेंड का वार काफी दिलचस्प था, जहां शो से अंकित गुप्ता बेघर हुए हैं। वहीं घरवालों की सलमान खान ने जमकर क्लास लगाई है। शो मे एमसी स्टेन, अर्चना गौतम, प्रियंका चहर चौधरी, शालीन भनोट, टीना दत्ता जैसे कई लोग खेल रहे हैं।

    अंकित गुप्ता को घरवालों ने मिलकर घर से बेघर किया है

    इस हफ्ते अंकित गुप्ता को घर से बेघर घरवालों ने मिलकर किया है। इस दौरान प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता की बॉन्डिंग भी देखने को मिलती है। प्रियंका अंकित के जाने के गम में जमकर आंसू बहाती नजर आती है। इसके पहले बिग बॉस घरवालों को एक चैलेंज देते हैं। इसके अंतर्गत उन्हें टीना, अंकित, विकास और शिव में से किसी एक को घर से बेघर करना होता है। कई लोग अंकित गुप्ता का नाम लेते हैं और वह घर से बाहर हो जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma की मौत सुसाइड है या मर्डर, ब्वॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान पुलिस हिरासत में, एफआईआर दर्ज

    सलमान खान के जन्मदिन पर घरवाले उनके लिए उनके गाने पर डांस करते हैं

    इस बीच सलमान खान का 27 दिसंबर को जन्मदिन है। इस अवसर पर घर वाले उनके लिए उनके गाने पर डांस करते हैं। सलमान खान और मनीष पॉल को घरवालों का डांस एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। सलमान खान प्रियंका चहर चौधरी की क्लास लगाते हैं। साजिद खान, एमसी स्टेन और अर्चना गौतम भी प्रियंका चहर चौधरी पर निशाना साधते हैं। प्रियंका चौधरी सुम्बुल तौकीर और साजिद खान की दोस्ती पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं, तब सलमान खान प्रियंका को देवी कहकर पुकारते हैं और अर्चना उनके सामने डांस करने लगती है।

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड और को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में लगाई खुद को फांसी

    सलमान खान प्रियंका चौधरी को सेल्फिश बताते हैं

    सलमान खान दोस्ती पर सुझाव भी देते हैं। वह प्रियंका चौधरी को सेल्फिश बताते हैं और डबल स्टैंडर्ड के लिए ट्रोल भी करते हैं। बिग बॉस 16 से कई प्रतियोगी बेघर हो चुके हैं। शो की बढ़ती लोकप्रियता के कारण इसे एक्सटेंड किया गया है और अब यह फरवरी तक चलने वाला है। सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित है। शो को लेकर कई बार विवाद भी हुआ है।

    खबरें और भी