Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Highlights: अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी में फिर लड़ाई, राशन टास्क से घरवालों की लिमिट टेस्ट

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 11:42 PM (IST)

    Bigg Boss 16 Highlights बिग बॉस 16 में राशन टास्क खेला जाता है। इस बीच प्रियंका चहर चौधरी के घर से भी चिट्ठी आती है। वहीं घर में आए मेहमान प्रतियोगियो ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 चल रहा है।
    Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 चल रहा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 highlights: बिग बॉस 16 दिसंबर 22 के एपिसोड में श्रीजिता डे टीना दत्ता को इनसिक्योर बताती है। वह कहती है कि टीना दत्ता की हाइट कम है। इसके चलते वह इनसिक्योर है। वह टीना के बर्ताव को लेकर सौंदर्या से बात कर रही होती है।

    अंकित गुप्ता को सिगरेट पीने के चलते स्वास्थ्य जुड़ी समस्याएं हो रही है 

    इस अवसर पर अंकित गुप्ता शालीन भनोट से फिटनेस को लेकर बात करते हैं। वह बताते हैं कि बहुत ज्यादा सिगरेट पीने के चलते उन्हें स्वास्थ्य जुड़ी समस्याएं हो रही है। इस बीच एक बार फिर से घर में राशन टास्क खेला जाता है। सभी घरवाले अर्चना गौतम को टारगेट करते हैं। घरवालों को लगता है कि उन्हें मल्टीपल स्ट्राइक अर्चना गौतम के कारण मिल रहे हैं, जिसकी वजह से राशन टास्क में खाने की कमी की जा रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan को लगता है उनका बेटा उनसे अच्छा हैं- तस्लीमा नसरीन के इस कमेंट पर अभिषेक बच्चन ने किया रिएक्ट

    प्रियंका चहर चौधरी को मेहमान डिस्ट्रेक्ट करने का प्रयास करता है

    प्रियंका चहर चौधरी के घर से लेटर आता है। एक मेहमान घर में आता है और प्रियंका चहर चौधरी को डिस्ट्रेक्ट करने का प्रयास करता है। हालांकि वह घर के किचन में काम करती रहती हैं। वहीं अर्चना गौतम की आंखों से आंसू बह निकलते हैं, जब उन्हें इस बात का पता चलता है कि कैप्टन एमसी स्टेन ने उनकी जगह प्रियंका चौधरी को लेटर के लिए चुना है। अर्चना गौतम को रोते देख बिग बॉस उन्हें समझाने का प्रयास करते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Shark Tank India 2 की जज विनीता सिंह की लोग करते हैं सराहना लेकिन फोटो...

    राशन टास्क के कारण घरवालों की इमोशनल लिमिट को टेस्ट किया जा रहा है

    गौरतलब है कि राशन टास्क के कारण घरवालों की इमोशनल लिमिट को टेस्ट किया जा रहा है। टास्क बहुत डिफिकल्ट है। सभी प्रतियोगी जीतने का प्रयास कर रहे हैं। एमसी स्टेन को एक नया स्पेशल पावर मिलता है, जिसका निर्णय अर्चना गौतम को हर्ट करता है। इस बीच अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी में एक बार फिर लड़ाई हो जाती है। हालांकि बाद में दोनों वापस से दोस्त हो जाते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)