Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Highlights: करण जौहर ने गौतम सिंह और सौंदर्य शर्मा के रिलेशनशिप का दिया फ्रॉड करार, देखें वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 11:33 PM (IST)

    Bigg Boss 16 Highlights बिग बॉस 16 वीकेंड का वार एक दिलचस्प नोट पर खत्म होता है। इसके पहले करण जौहर गौतम सिंह विग और सौंदर्य शर्मा के रिश्ते को फ्रॉड ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 काफी फेमस हो रहा है।
    Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 काफी फेमस हो रहा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 में दिवाली स्पेशल काफी धूम-धाम से मनाया गया। प्रियंका चौधरी पर माइंड क्लीन करने के लिए कई लोगों ने पानी के जेट से बौछार की है। वीकेंड का वार काफी धमाकेदार और मजेदार भी रहा।

    करण जौहर गौतम सिंह और सौंदर्य शर्मा के रिलेशनशिप का फ्रॉड करार देते हैं

    इस बीच करण जौहर गौतम सिंह विग और सौंदर्य शर्मा के रिलेशनशिप का फ्रॉड करार देते हैं और वह इसके लिए गौतम को जिम्मेदार ठहराते हैं। इसके बाद गौतम सिंह विग सौंदर्य शर्मा के साथ अपने गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करते हैं। दोनों बाद में शालीन भनोट के बिहेवियर और षड्यंत्र पर अपनी आवाज उठाते हैं। दिवाली स्पेशल होने के चलते सारे प्रतियोगी बन-ठनकर तैयार नजर आते हैं। करण जौहर गौतम सिंह विग पर आरोप लगाते हैं कि वे अपने फायदे के लिए सिर्फ पॉपुलर कंटेस्टेंट को फॉलो करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Malaika Arora हुईं 49 वर्ष की, बर्थडे पार्टी में पहुंची करिश्मा, करीना जैसी एक्ट्रेस, देखें वायरल वीडियो

    मान्या सिंह और सौंदर्य शर्मा के बीच बहुत बहस हो जाती है

    इस बीच मान्या सिंह और सौंदर्य शर्मा के बीच बहस हो जाती है जो कि घर में एक बखेड़ा का रूप ले लेती है। अर्चना गौतम सौंदर्य शर्मा की आंखें खोलने का प्रयास करती है। इस बीच अंकित गुप्ता प्रियंका चौधरी का स्टैंड लेते हैं और शिव ठाकरे को करारा जवाब देते भी नजर आते हैं। इस प्रकार वीकेंड का वार दिवाली स्पेशल काफी दिलचस्प नोट पर खत्म हो जाता है। अब आगे आने वाली चुनौतियां सभी घर वालों के लिए काफी कठिन है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Ind VS Pak: भारत की पाकिस्तान पर जीत पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के लिए लिखा लंबा नोट, कहा- हमारी बिटिया..

    बिग बॉस 16 हाल ही में शुरू हुआ है

    बिग बॉस 16 हाल ही में शुरू हुआ है। इसमें कई कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं। इनमें शालीन भनोट, सौंदर्य शर्मा, प्रियंका चौधरी, अंकित गुप्ता, अब्दु रोजिक, साजिद खान, गोरी नागोरी जैसे कलाकार शामिल है। सलमान खान को डेंगू होने के चलते इस बार का वीकेंड का वार करण जौहर ने होस्ट किया था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)