यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 16 Highlights: नए होस्ट करण जौहर ने लगाई गौरी नागोरी की क्लास, कैप्टन अर्चना ने घर में बरपाया कहर
Bigg Boss 16 Highlights बिग बॉस 16 का लेटेस्ट एपिसोड कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न से भरा रहा। शो में सलमान खान के साथ एक और होस्ट करण जौहर ने घर का जिम्मा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 का शुक्रवार का एपिसोड काफी तड़कता-भड़कता रहा। शो में सलमान खान के साथ नए होस्ट करण जौहर नजर आए। दोनों ने घरवालों की साथ में क्लास लगाई। कुल मिलाकर दर्शकों के लिए शुक्रवार का एपिसोड काफी मजेदार रहा। वहीं, शो में कृति सेनन और वरुण धवन फिल्म भेड़िया का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे वाले हैं और वह होस्ट संग मिलकर खूब मस्ती भी करेंगे।
कृति सेनन- वरुण धवन की एंट्री
बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड के कई सारे प्रोमो शेयर किए गए है। इनमें से एक प्रोमो में सलमान खान के साथ करण जौहर भी बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। दोनों शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड को जानदार बनाते हुए दिख रहे हैं। वहीं, मेहमान बनकर पहुंचे कृति और वरुण रही-सही कसर भी पूरी करेंगे।
View this post on Instagram
करण ने लगाई गौरी को फटकार
बिग बॉस 16 के शुक्रवार के एपिसोड में करण जौहर एक सख्त होस्ट के रूप में नजर आए। उन्होंने शो से गौरी का एक क्लिप शेयर किया, जिसमें वह जानबूझकर अर्चना गौतम से भिड़ती हुई नजर आईं। अर्चना को लड़ने के लिए उकसाने के अलावा गौरी ने बिग बॉस को खुलेआम घर में मारपीट करने की भी धमकी दी। जिसपर करण आगबबूला हो गए और गौरी को फटकार लगाते हुए कहा कि वह इस तरह की हरकत कर क्या घर से बाहर जाना चाहती हैं।
View this post on Instagram
शिव को साइड कर अर्चना बनीं कैप्टन
शुक्रवार के एपिसोड में बिग बॉस ने सबको चौंकाते हुए एक ऐलान किया, जिसे सुन कप्तान शिव ठाकरे समेत सभी घरवालों के चेहरे पर बारह बज गए। बिग बॉस ने अर्चना का नाम लेते हुए घोषणा की वह अब से घर की नई कैप्टन हैं, जिसे सुन अर्चना खुशी से झूम उठीं और घर के सोफे पर चढ़कर खूब डांस किया।
खबरें और भी
View this post on Instagram
गुस्से से तिलमिलाईं अर्चना और प्रियंका
बिग बॉस के हालिया एपिसोड की एक और बड़ी हाइलाइट रही अर्चना और प्रियंका का गुस्सा। रात में अर्चना और प्रियंका दोनों आराम से सो रही होती हैं, तभी बाकी घरवाले प्लान करके आते हैं और उनकी नींद खराब कर देते हैं। सुकून से सोई अर्चना और प्रियंका नींद टूटने से तिलमिला जाती हैं और चैलेंज करती हैं कि अब वह किसी को भी घर में सोने नहीं देंगी। जब बाकी घरवाले रात को सोने जाते हैं तो अर्चना बेडरुम में थाली लेकर पहुंच जाती हैं और थाली को पीटते हुए जोर-जोर से चिल्लाती हैं, जिसे देखकर घरवालों का सोना तो हराम हो जाता है, लेकिन वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं होते।
View this post on Instagram