Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Highlights: प्रियंका चौधरी को हरा शालीन भनोट ने जीता KKK13 का टिकट, घरवाले भी करते दिखे टास्क

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 11 Feb 2023 11:43 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 16 Highlights बिग बॉस 16 में रोहित शेट्टी एक खिलाड़ी को अवसर देते है कि वह खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लें। इसके लिए वह कई टास्क घरवालों को अट ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 का फिनाले रविवार को है।
    Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 का फिनाले रविवार को है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। इस बीच खतरों के खिलाड़ी 13 का शुभारंभ होने वाला है और इसका आगाज रोहित शेट्टी घर में ग्रैंड एंट्री लेकर करते हैं। वे बिग बॉस के पांचों फाइनलिस्ट को बताते हैं कि वह घर में इसलिए आए हैं ताकि खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए उन पांचों में से किसी एक का चयन कर सके। इसके बाद वह घरवालों को एक के बाद एक कई टास्क देते हैं और सब में नंबर जोड़े जाते हैं।

    शालीन भनोट खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले खिलाड़ी बनते है

    अंत में, शालीन भनोट बिग बॉस 16 के प्रतियोगी को अवसर मिलता है कि वह खतरों के खिलाड़ी 13 में भाग लें। वह खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले घोषित सदस्य भी बनते हैं। इसके पहले बिग बॉस ने घर की बिग बॉस 16 की ट्रॉफी भी दर्शकों के सामने पेश की।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finale Live: बिग बॉस के फिनाले का काउंटडाउन हुआ शुरू, प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम के बीच कड़ा मुकाबला

    शालीन भनोट मानते है कि प्रियंका चौधरी उनके और ट्रॉफी के बीच में है

    वहीं, जब शालीन भनोट से पूछा जाता है कि उन्हें कौन चैलेंज के तौर पर लगता है और वह ट्रॉफी जीत सकता है। इस पर वह कहते हैं कि उनका मानना है कि प्रियंका चौधरी उनके लिए बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बीच एक बहुत बड़ा खतरा है। इसके पहले, शालीन भनोट और प्रियंका चौधरी के बीच फाइनल टास्क खेला जाता है, जिसमें शालीन भनोट प्रियंका चौधरी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए जीत जाते हैं। कलर्स ने इस बात की जानकारी दी कि शालीन भनोट खतरों के खिलाड़ी 13 के विजेता हुए और वे अब इस शो का हिस्सा बन पाएंगे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finale Updates: अर्चना-प्रियंका की किचन लड़ाई से लेकर मंडली की मस्ती तक के लिए किया जाएगा याद

    बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले रविवार को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा

    बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले रविवार 12 फरवरी को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। इसमें कई प्रतियोगी परफॉर्म करते भी नजर आएंगे। इसके पहले उनके कई प्रोमो की झलक जारी की गई है। इसमें कई लोगों को परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है।

    खबरें और भी