Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Highlights: शेखर सुमन ने की कॉमेंट्री, साजिद खान ने की भूख हड़ताल की अगवानी

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 11:20 PM (IST)

    Bigg Boss 16 Highlights बिग बॉस 16 में कई कलाकार भाग ले रहे है। इस बीच कैप्टन गौतम सिंह के निर्णय के कारण घर में कलह की स्थिति पैदा हो जाती है। कई लोग ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 का रविवार का एपिसोड दिलचस्प नोट पर समाप्त होता है।
    Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 का रविवार का एपिसोड दिलचस्प नोट पर समाप्त होता है।

    नई दिल्ली, जेएनन। Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस 16 के रविवार के एपिसोड में काफी दिलचस्प बातें घर में घटित हुई हैं। गौतम सिंह के कप्तान बनने के चलते घरवालों का खाना दांव पर लग गया था। इस बात को समझते हुए साजिद खान और दो अन्य सदस्यों के साथ यह निर्णय लेते हैं कि वह खाना तब तक नहीं खाएंगे, जब तक की गौतम सिंह को बेघर होने के लिए नॉमिनेट नहीं कर दिया जाता है।

    साजिद खान अन्य सदस्यों के साथ मिलकर घर में भूख हड़ताल करते है

    इसमें कई घर वाले भी सहमति जताते नजर आते हैं। हालांकि एपिसोड के अंतर घरवालों को खाना मिल जाता है और बिग बॉस इस बात की घोषणा भी करते हैं कि कल से सभी को नियमित तौर पर उनका कमाया हुआ खाना मिला करेगा। इसके पहले शो में शेखर सुमन भी आते हैं, जो घरवालों से पिछले सप्ताह हुई उनकी बातों पर और उनके विषयों पर बातचीत करते हैं, जिसे वह हल्के-फुल्के अंदाज में करने का प्रयास करते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Rashami Desai ने डीप नेक थाई हाई स्लिट गाउन में फोटोशूट करा फैंस के दिलों पर चलाई छुरियां, देखें तस्वीरें

    शालीन भनोट और प्रियंका चौधरी की खाने को लेकर लड़ाई भी होती है

    इससे पहले शालीन भनोट और प्रियंका चौधरी की खाने को लेकर लड़ाई भी होती है। शालीन भनोट इस अवसर पर काफी आक्रामक हो जाते हैं। तभी गौतम सिंह और निमृत आहलूवालिया भी इसी बात को लेकर आपस में उलझ पड़ते हैं। साजिद खाने इससे पहले घोषणा करते हैं कि गौतम सिंह से जब तक कैप्टंसी नहीं जाएगी और जब तक वे नॉमिनेट नहीं होंगे, तब तक वे खाना नहीं खाएंगे। घर वाले भी साजिद खान का सपोर्ट करते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Salman Khan Ram Charan Song: राम चरण और सलमान खान का 'किसी का भाई, किसी की जान' में होगा स्पेशल डांस नंबर

    गौतम सिंह शालीन भनोट और टीना दत्ता के सामने अपना पक्ष रखने का प्रयास करते हैं

    वहीं गौतम सिंह अपनी बात शालीन भनोट और टीना दत्ता से कहते हैं और अपना पक्ष रखने का प्रयास करते हैं। इस तरह रविवार का एपिसोड समाप्त हो जाता है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)