Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी को मिलेगा सलमान खान की फिल्म में रोल! एक्टर बोले- उनका फ्यूचर ब्राइट है

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 22 Jan 2023 11:58 AM (IST)

    Bigg Boss 16 सलमान खान बिग बॉस के हर सीजन में किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ काम करते हैं। इस बार भी वह किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ फिल्म में का कर स ...और पढ़ें

    File Photo of Priyanka Choudhary and Salman Khan
    File Photo of Priyanka Choudhary and Salman Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 रियलिटी शो कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है और इसी के साथ यह भी साफ हो जाएगा कि शो का विनर कौन होगा। मगर आखिरी एपिसोड से पहले इन दिनों कंटेस्टेंट्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कई बातें निकल कर सामने आ रही हैं।

    शो में मेहमान बनकर आईं प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ऐलान किया कि वह निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करेंगी। लेकिन यह सिर्फ निमृत के लिए ही नहीं हैं। कोई और कंटेस्टेंट भी है, जिसकी किस्मत खुलने वाली है।

    साजिद ने बताया कौन होगा लीड एक्टर

    वीकेंड का वार में साजिद खान और अब्दु रोजिक ने स्पेशल गेस्ट बनकर आए। इस दौरान साजिद ने सलमान के साथ ढेर सारी मस्ती की। उन्होंने बिग बॉस के वर्तमान कंटेस्टेंट्स की फोटो लेते हुए बताया कि किस एक्टर को कौन सा रोल मिलना चाहिए।

    दरअसल, एक गेम के दौरान सलमान ने साजिद से कहा कि अगर वह फिल्म बनाएंगे, तो किसे क्या रोल देंगे। इस पर साजिद ने एमसी स्टैन (MC Stan) को लीड रोल दिया। सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) का नाम लीड एक्ट्रेस के रोल में दे दिया।

    खबरें और भी

    सलमान ने बदलवाई कास्ट

    साजिद ने बाकी कंटेस्टेंट्स को भी कुछ न कुछ रोल दिया, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को उन्होंने एक्स्ट्रा में डाल दिया। यह देखते ही सलमान ने उन्हें टोका, तो उन्होंने प्रियंका को लीड में डाल दिया। इसके बाद साजिद ने पूछा कि वह किसे फिल्म में मौका देना पसंद करेंगे। इस पर सलमान ने सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट का नाम लिया।

    ब्राइट है इस कंटेस्टेंट का फ्यूचर

    साजिद के सवाल पर सलमान ने प्रियंका का नाम लिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका में पोटेंशियल है। अगर उन्हें मौका मिला, तो वह प्रियंका के साथ काम करना चाहेंगे। उनका फ्यूचर ब्राइट है और उनमें काफी पोटेंशियल है। वह टॉप एक्ट्रेस बनने के लायक हैं।

    लाखों की फीस लेती हैं प्रियंका

    बिग बॉस 16 को एक महीने से आगे बढ़ा दिया गया है। जब से शो एक्सटेंड हुआ है, तब से प्रियंका चाहर चौधरी ने फीस डबल कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर हफ्ते 10 लाख वसूलती हैं।

    यह भी पढ़ें: Pathaan: पठान विवाद पर बोले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा-कौन शाह रुख खान? भड़के फैंस ने दिया यह जवाब

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: यह आउटसाइडर जीतेगा बिग बॉस शो! विनर के नाम पर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने दी बड़ी हिंट