Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: नॉमिनेट होते ही सौंदर्या शर्मा ने मेकर्स की खोल दी ऐसी पोल, सुन लग जाएगा झटका

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 05:17 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 अब धीरे-धीरे ग्रैंड फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। घर में अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट बाकी हैं। हाल ही में सौंदर्या शर्मा नॉमिनेशन के बाद ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Nominated Contestant Soundarya Sharma Blame Makers to Favoring Nimrit Kaur Ahluwalia. Photo Credit/Instagram
    Bigg Boss 16 Nominated Contestant Soundarya Sharma Blame Makers to Favoring Nimrit Kaur Ahluwalia. Photo Credit/Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस का गेम अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। जल्द ही सलमान खान के शो का ग्रैंड फिनाले होगा। क्योंकि इस साल बिग बॉस खुद इस गेम में उतर गए हैं, इसलिए उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया है कि वह कंटेस्टेंट को किसी भी तरह के आराम की आदत न पड़ने दे।

    हालांकि इस बीच ही अब टॉप 9 में अपनी जगह बनाने वाली सौंदर्या शर्मा ने बिग बॉस की पोल खोलकर रख दी है। नॉमिनेशन में आने के बाद सौंदर्या ने बातों ही बातों में इस शो को फिक्स बताया और साथ ही मेकर्स पर इस कंटेस्टेंट को फेवर करने का दोबारा आरोप लगाया है।

    सौंदर्या ने नेशनल टेलीविजन पर खोली बिग बॉस की पोल

    सौंदर्या शर्मा की जर्नी को इस शो में काफी पसंद किया गया है। टॉप 9 में आने के बाद नॉमिनेशन टास्क में कई घरवालों ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका खुद का कोई गेम नहीं है और वह अर्चना के पल्लू में छिपकर खेल रही हैं। टीना, सुम्बुल, शालीन के साथ-साथ इस हफ्ते वह भी नॉमिनेशन में आईं।

    नॉमिनेशन टास्क के बाद सौंदर्या अपनी दोस्त अर्चना से बिग बॉस के फेवरिज्म की शिकायत करती हुई नजर आईं। सौंदर्या ने अर्चना से कहा, 'यहां पर कुछ भी कहने और मेहनत करने का कोई मतलब नहीं है। सब सेटिंग करके आते हैं'।

    खबरें और भी

    सौंदर्या ने बिग बॉस पर निमृत को फेवर करने का लगाया आरोप

    मिस्टर खबरी थी रिपोर्ट्स की मानें तो सौंदर्या शर्मा का ये इशारा निमृत कौर अहलूवालिया की तरफ था। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब सौंदर्या ने मेकर्स पर आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी एक्ट्रेस मेकर्स को मंडली की तरफ बायस्ड बता चुकी हैं और साथ ही कई आरोप लगा चुकी हैं। सौंदर्या इस घर में अकेली नहीं हैं, जिन्होंने बिग बॉस के मेकर्स पर निमृत को फेवर करने का आरोप लगाया था।

    बीते एपिसोड में टीना दत्ता, प्रियंका से ये कहती दिखाई दी थी कि उसका कोई गेम नहीं है, उसे सब आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा प्रियंका भी उनकी बात से सहमत दिखाई दी थीं और उन्होंने बोला निमृत को सब प्लैटर में मिलता है।