Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी 25 लाख रुपये के लिए क्या अंकित गुप्ता को करेंगी घर से बेघर, देखें वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 06:37 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें बिग बॉस प्रियंका चौधरी को 25 लाख रुपये लेकर शो से अंकित गुप्ता को निकालने का प्रस्ताव दे ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी को बिग बॉस ऑफर देते है।
    Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी को बिग बॉस ऑफर देते है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बुधवार को कलर्स ने बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें बिग बॉस प्रियंका चौधरी को एक ऑफर देते हुए नजर आ रहे हैं। वे प्रियंका से पूछते है कि क्या वह 25 लाख रुपये की प्राइस मनी वापिस लाने के लिए अपने दोस्त अंकित गुप्ता को शो से बाहर निकाल देंगी। इस बीच बिग बॉस की आवाज बने विजय विक्रम सिंह भी पहली बार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो में नजर आते हैं। विजय शो में सुम्बुल तौकीर के पिता का एक लेटर लेकर आते हैं।

    बिग बॉस प्रियंका चहर चौधरी को 25 लाख रुपये का ऑफर देते है

    प्रोमो में बिग बॉस प्रियंका चहर चौधरी से पूछते हैं कि क्या वह अंकित गुप्ता को शो से निकालने के बदले 25 लाख रुपये की प्राइस मनी वापिस लाना चाहेंगी। इस पर अंकित का एक्सप्रेशन देखने लायक है। गौरतलब है कि अंकित गुप्ता पहले से ही बिग बॉस 16 से बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड है। अंकित और प्रियंका की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है। दोनों एक-दूसरे का काफी समर्थन भी करते हैं। टास्क में भी दोनों साथ नजर आते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Avatar 2 के निर्देशक जेम्स कैमरून ने किया खुलासा, बताई 3 और 4 का बैक-टू-बैक बनाने की बड़ी वजह

    बिग बॉस का एक नया प्रोमो भी जारी किया गया है

    बिग बॉस का एक नया प्रोमो भी जारी किया गया है। इसमें बिग बॉस सभी प्रतियोगी से कहते हैं कि घर में आने वाले मेहमानों को उन्हें कुछ घंटे के लिए इग्नोर करने होगा अगर वे ऐसा करने में असफल हो जाते हैं तो उन्हें घर का राशन त्याग देना होगा। शालीन भनोट को चिकन से टेम्प किया जाता है। वहीं विजय सुम्बुल के पिता द्वारा लिखा गया लेटर पढ़ते हुए नजर आते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Hina Khan Bold Photos: एक्ट्रेस हिना खान ने डीप नेक ब्लाउज में दिखाया बोल्ड 'अवतार', फैंस ने कहा- कयामत

    बिग बॉस एक दशक से भी ज्यादा समय से चल रहा है

    बिग बॉस एक दशक से भी ज्यादा समय से चल रहा है। यह पहली बार है कि बिग बॉस की वॉइस कैमरे पर नजर आई है। यह शो 2009 से टीवी पर आ रहा है। विजय अभिनेता भी हैं। उन्होंने मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज द फैमिली मैन में भी काम किया था। इसके अलावा वह स्पेशल ऑप्स 1.5 द हिम्मत स्टोरी में भी नजर आए थे। उन्होंने फिल्म 777 चार्ली में भी काम किया था। वह काजोल की वेब सीरीज गुड नाइट में भी नजर आये थे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)