Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: सलमान खान और कटरीना कैफ ने किया टिप टिप बरसा पानी गाने पर मजेदार डांस, नहीं रोक पाएंगे हंसी

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 29 Oct 2022 05:42 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें एक्ट्रेस कटरीना कैफ और सलमान खान को जमकर मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। दोनों टिप-टिप ब ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में सलमान खान और कटरीना कैफ की मस्ती देखने लायक है।
    Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में सलमान खान और कटरीना कैफ की मस्ती देखने लायक है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सलमान खान को कटरीना कैफ के साथ टिप टिप बरसा पानी के हुक स्टेप पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ इस अवसर पर काफी मस्ती कर रहे है।

    कटरीना कैफ आगामी फिल्म फोन भूत का प्रचार करने बिग बॉस 16 में आई है

    दरअसल कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ अपनी आगामी फिल्म फोन भूत का प्रचार करने बिग बॉस 16 में आई है। इस फिल्म में उनके अलावा इन दोनों की भी अहम भूमिका है। कटरीना कैफ सलमान खान के साथ एक खेल खेलती है और वह पूछती है कि क्या कभी उन्होंने किसी बारिश में भीगकर किसी गाने पर डांस किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Salman Khan ने कटरीना कैफ से कहा- भूत बनकर विक्की कौशल की करना चाहते हैं जासूसी, देखें मजेदार वीडियो

    सलमान खान कटरीना कैफ के साथ टिप टिप बरसा पानी गाने पर डांस करते है

    इस पर सलमान खान कहते हैं, 'पुरानी फिल्मों में पहले सारे एक्शन सीन और गाने बारिश में ही शूट होते थे। वह यह भी कहते हैं कि अब उन्हें उनके साथ टिप टिप बरसा पानी गाने पर डांस करना होगा। इसके बाद दोनों डांस करने लगते हैं। कटरीना कैफ और सलमान की डांस का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसे 3 घंटे में 32000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu Myositis: यशोदा फिल्म की एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु मायोसाइटिस नामक बीमारी से पीड़ित

    सलमान खान एक गाना गाते भी नजर आ रहे हैं

    वहीं एक अन्य वीडियो में सलमान खान एक गाना गाते भी नजर आ रहे हैं। कटरीना कैफ का रिएक्शन देखने लायक है। वहीं वह कटरीना कैफ के साथ फिल्म भूत के गाने पर भी डांस करते हैं। सलमान खान को हाल ही में डेंगू हो गया था और अब वह ठीक हो गए हैं और बिग बॉस 16 होस्ट कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)