Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने बिग बॉस में की तोड़फोड़, घर से बाहर निकलने का लिया निर्णय

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 08:32 PM (IST)

    Bigg Boss 16 शालीन भनोट बिग बॉस से कहते हैं दरवाजा खोल दो मुझे बाहर जाना है। अब देखना यह है कि बिग बॉस शालीन भनोट के इस आक्रामक रवैया पर क्या रुख अपना ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16: शालीन भनोट बेकाबू हो जाते है।
    Bigg Boss 16: शालीन भनोट बेकाबू हो जाते है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के आगामी प्रोमो में शालीन भनोट काफी आक्रामक हो जाते हैं और वह घर में चीजें तोड़ने-फोड़ने लगते हैं और बाहर आने की मांग करते हैं। वह कहते हैं कि वह घर छोड़कर जाना चाहते हैं। इसके पहले उनकी अर्चना गौतम से काफी भयंकर लड़ाई हो जाती है। बिग बॉस 16 के आगामी एपिसोड में काफी एग्रेसिव लड़ाई आपको देखने को मिलेगी। यह लड़ाई अर्चना गौतम, विकास मानकतला, प्रियंका चौधरी और शालीन भनोट के बीच में होती है।

    शालीन भनोट गुस्से में आकर घर की चीजों को तोड़ने लगते हैं

    शो के निर्माताओं ने एक नया प्रोमो जारी किया है। इसमें शालीन भनोट गुस्से में आ जाते हैं और वह घर की चीजों को तोड़ने लगते हैं। वहीं, वह बिग बॉस को चेतावनी देते हैं कि वह बिग बॉस का दरवाजा खोल दें। इसके पहले विकास मानकतला और अर्चना गौतम की लड़ाई होती है। अर्चना विकास से कहती हैं, 'कुत्ते की तरह मत भौंक।' इसपर विकास गुस्सा हो जाते हैं और कहते हैं कि यह बातें अपने पिता को कहना। दोनों की लड़ाई काफी आगे बढ़ जाती है। अर्चना विकास को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि वह पिता पर ना जाएं और वे कभी पिता नहीं बन पाएंगे। दोनों की लड़ाई रुकने का नाम नहीं लेती। इसमें प्रियंका भी आ जाती है और वह अर्चना के साथ लड़ने लगती है। उनकी खाना बनाने को लेकर लड़ाई होती है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: The Mirza Malik Show: सानिया मिर्जा तलाक की खबरों के बीच पति के लिए 'कुंडी मत खड़काओ राजा' गाती आईं नजर

    विकास मानकतला और अर्चना गौतम की लड़ाई हो जाती है

    विकास और अर्चना एक-दूसरे के खिलाफ अपमानजनक बातें कहते नजर आते हैं। शालीन भनोट की विकास और प्रियंका से बहुत अच्छी दोस्ती होती हैं। वह अपना आपा खो देते हैं और घर की चीजों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं। वह रोने लगते हैं और बिग बॉस को चेतावनी देते हैं कि घर का दरवाजा खोल दें। इसके बाद वह बेंच उठाकर पटक देते हैं और बहुत ही आक्रामक हो जाते हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    यह भी पढ़ें: Ram Charan Expensive Watches: RRR फेम राम चरण को महंगी घड़ियों का शौक, 18 लाख से 3 करोड़ की घड़ियों का कलेक्शन

    शालीन भनोट बिग बॉस से कहते हैं कि वे शो में नहीं रहना चाहते हैं

    शालीन बिग बॉस से कहते हैं कि वे उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाये और अब वे इस शो में नहीं रहना चाहते हैं। वह काफी भावुक हो जाते हैं। इस पर साजिद खान उन्हें गले लगाकर समझाने का प्रयास करते हैं। वे कहते हैं, 'इतनी बेइज्जती नहीं झेल सकता यार। गंदे लोग रहते हैं यहां पर।'

    खबरें और भी