Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: घर में अकेलेपन से परेशान हुए शालीन भनोट, फैंस ने कहा- प्रियंका होती दोस्त तो यह दिन नहीं...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 20 Jan 2023 05:03 PM (IST)

    Bigg Boss 16 Shalin Bhanot बिग बॉस 16 में कई प्रतियोगी भाग ले रहे है। इस बीच अब एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें शालीन भनोट को अपनी भड़ास निकालते ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Shalin Bhanot: बिग बॉस 16 में कई प्रतियोगी है।
    Bigg Boss 16 Shalin Bhanot: बिग बॉस 16 में कई प्रतियोगी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Shalin Bhanot: बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें शालीन भनोट को बिग बॉस के सामने कन्फेशन रूम में अपनी फ्रसट्रेशन दिखाते हुए देखा जा सकता है। शालीन भनोट कन्फेशन रूम में बिग बॉस से पूछते हैं कि क्या यह साउंडप्रूफ है। इस पर बिग बॉस हामी भरते हैं। तब शालीन भनोट परेशान होकर कहते हैं कि वह घर में अकेले पड़ गए हैं और कोई भी उनसे बात नहीं करना चाहता। वह काफी गुस्से में भी नजर आते हैं। 

    शालीन भनोट के इस वीडियो पर कई फैंस ने प्रतिक्रिया दी है

    शालीन भनोट के इस वीडियो पर कई फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा है, 'प्रियंका के साथ सच्ची दोस्ती बनाई होती तो ऐसे दिन देखना नहीं पड़ता।' एक ने लिखा है, 'शालीन भनोट तुम किसी के भी नहीं हो सकते हो।' एक ने लिखा है, 'चुगलखोर, ड्रामेबाज ओवर एक्टिंग की दुकान शालीन के साथ ऐसे ही होना चाहिए था।' एक ने लिखा है, 'एक्टिंग चालू है इसका। टीना से ज्यादा दोगला यह है बट अभी विक्टिम कार्ड खेल रहा है।'

    यह भी पढ़ें: Sushmita Sen ने की हरनाज संधू के गाउन की सराहना, बताया- ब्यूटीफुल ट्रिब्यूट

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    निमृत सिंह अहलूवालिया बिग बॉस 16 की पहली फाइनलिस्ट बनी है

    बिग बॉस 16 काफी चर्चा में है। यह शो अब अभी धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस बीच निमृत सिंह अहलूवालिया बिग बॉस 16 की पहली फाइनलिस्ट बनी है। इस बीच शो में लड़ाइयां बढ़ती जा रही है। शो में अभी भी शिव ठाकरे, प्रियंका चहर चौधरी, सुम्बुल तौकीर, टीना दत्ता जैसे कलाकार बाकी है और वे सभी शो जीतने के लिए पूरी जी जान लगाकर खेल रहे है।

    यह भी पढ़ें: राधिका मदान के टीवी इंडस्ट्री को नीचा दिखाने वाले बयान पर भड़की Ekta Kapoor, बताया- दुखी और शर्मनाक

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    शालीन भनोट का गुस्सा बना हैं चर्चा का विषय

    शालीन भनोट का गुस्सा चर्चा का विषय बना हुआ हैं। वह घर में कई प्रतियोगियों से भिड़ चुके है। इसके चलते उनकी किसी से भी बातचीत नहीं हो पाती है। उनका गुस्सा उनके खेल पर हावी हो गया है और अब वे घर में अकेले पड़ गए है। यह बिग बॉस का 16वां सीजन है। यह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

    खबरें और भी