Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: नेशनल टेलीविजन पर उड़ी शालीन-टीना की धज्जियां, शो के इतिहास में पहली बार हुई इतनी गंदी बेइज्जती

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 06:38 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 में शालीन भनोट का टीना दत्ता से रिश्ता अक्सर सवालों के घेरे में रहता है। कभी खुद सलमान तो कभी घरवाले उनके रिश्ते पर सवाल उठाते ...और पढ़ें

    File Photo of Shalin Bhanot and Tina Datta
    File Photo of Shalin Bhanot and Tina Datta

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच अलग-अलग कारणों से झगड़े होते रहते हैं। शो में चाहे टॉपिक ऑफ डिस्कशन कुछ भी हो, लेकिन एक टॉपिक है, जो कभी नहीं बदलता और वह है शालीन-टीना की लव स्टोरी। जब से इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और नजदीकियां बढ़ीं, तभी से इनका रिश्ता यूजर्स के रडार पर है। कभी इनकी लव स्टोरी को रियल बताया जाता है, तो कभी फेक। इनके रिश्ते की सच्चाई क्या है, इस पर अपकमिंग एपिसोड में आने वाले मेहमानों ने भी सवाल उठाया है।

    बिग बॉस में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। हर दिन किसी दो कंटेस्टेंट के घरवाले आते हैं और अपने बच्चे व बाकी घरवालों से मिलते हैं। इस वीक में प्रियंका के भाई, साजिद खान की बहन फराह, टीना दत्ता की मां और कई सदस्यों के घरवालों ने एंट्री ली। कुल मिलाकर बिग बॉस का यह हफ्ता झगड़े वाला कम और पारिवारिक ज्यादा रहा। अब अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के वही पुराने दिन वापस आने वाले हैं।

    वीकेंड का वार में उड़ा शालीन का मजाक

    मेकर्स ने बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि प्रोड्यूसर संदीप सिकंद और न्यूज एंकर दिबांग वीकेंड स्पेशल में बिग बॉस के मेहमान बनकर आएंगे। इतना ही नहीं, बल्कि वह शालीन से टीना और उनके रिश्ते का सच भी पूछते हैं। संदीप कहते हैं कि इन दोनों को बिग बॉस का घर ही मिला था प्यार करने के लिए। इस पर शालीन ने जैसे ही उन्हें तगड़ा जवाब दिया, दूसरे मेहमान दिबांग ने शालीन और टीना के रिश्ते पर कुछ ऐसा कहा कि दोनों की बोलती बंद हो गई।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    नेशनल टेलीविजन पर बेइज्जती

    न्यूज एंकर दिबांग ने कहा कि इन दोनों को प्लास्टिक के फूल की बताया। उन्होंने कहा, 'दोनों बड़े बेटाइप के हो। प्लास्टिक का फूल होता है जिसमें न चमक होती है, न महक होती है।'

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फिनाले से पहले ही चमकी इस कंटेस्टेंट की किस्मत, एकता कपूर के प्रोजेक्ट में किया गया साइन?

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finalist: टॉप 3 फिनालिस्ट होंगे यह कंटेस्टेंट! सिमी गरेवाल ने बातों ही बातों में किया खुलासा