Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16 Captain: प्रियंका-टीना को पछाड़ घर का सबसे चलाक खिलाड़ी बना नया कैप्टन, नाम सुन हो जाएगी बेचैनी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 06:48 PM (IST)

    Bigg Boss 16 New Captain बिग बॉस 16 इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे फैंस के बीच बिग बॉस को ले ...और पढ़ें

    Reality Show Bigg Boss 16 New Captain, Instagram
    Reality Show Bigg Boss 16 New Captain, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 New Captain: कलर्स टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 ने अब तक तीन महीनों का सफर तय कर लिया है। इसके साथ ही शो के कई कंटेस्टेंट ने विजेता बनने की अपनी मजबूत दावेदारी भी शो में पेश की है, जिन्हें फैंस भी पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। अब शो को लेकर एक ताजा जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार बिग बॉस को नया कैप्टन मिल गया है।

    विनर बनने की रखते हैं दावेदारी

    बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी, टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर, निमृत कौर अहलूवालिया, श्रीजिता डे, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और अब्दु रोजिक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो शो के इस सीजन को जीतने की मजबूत दावेदारी रखते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इनका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। कुछ को लेकर तो कैंपेन भी चलाया जाता है। बिग बॉस के ये सभी कंटेस्टेंट्स शो को जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और अपना हर कदम पूरी प्लानिंग के साथ रख रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    घर का सबसे स्मार्ट खिलाड़ी बना नया कैप्टन

    बिग बॉस में टिके रहने का सबसे अच्छा जरिया है कैप्टेंसी क्योंकि कैप्टन बनने के बाद खिलाड़ी को स्पेशल पावर तो मिलती ही है और एलिमिनेशन के फंदे भी पीछा छूट जाता है। जैसे-जैसे शो अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे कैप्टेंसी की कीमत भी बढ़ती जा रही है। इस हफ्ते घर का कैप्टन ऐसा कंटेस्टेंट बना है, जो घर का सबसे चलाक खिलाड़ी कहा जाता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    टास्क जीतकर पहना कैप्टन का ताज

    बिग बॉस 16 से जुड़ी से लेटेस्ट अपडेट शेयर करने वाले फैन पेज द खबरी की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते बिग बॉस के घर पर जिसका हुकुम चलेगा वह हैं शिव ठाकरे यानी टास्क जीतकर शिव ठाकरे ने कैप्टेंसी का ताज पहना है। यह पहला मौका नहीं है, शिव इससे पहले तीन और बार घर के कैप्टन बन चुके हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    नाम सुन होगी बेचैनी

    शिव ठाकरे की फैंस भले ही उनके फैन बनने की खबर पाकर खुशी से झूम उठे, लेकिन शो के बाकी कंटेस्टेंट और उनके फैंस को यह जानकारी बेचैन कर सकती है।