Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: वैलेंटाइन डे पर शिव को मिला प्रपोजल, उनके इस लुक को देख लड़कियां हुईं क्रेजी

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 09:28 PM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस के घर से निकलने के बाद भी शिव ठाकरे को सोशल मीडिया पर लगातार प्यार मिल रहा है। हाल ही में जहां दीपिका कक्कड़ ने एक्टर की तारीफों ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 Shiv Thakare Received Marriage Proposal on Social Media on Valentines Day/Instagram
    Bigg Boss 16 Shiv Thakare Received Marriage Proposal on Social Media on Valentines Day/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 में हर कंटेस्टेंट का अपना एक अलग व्यक्तित्व फैंस को देखने को मिला। अर्चना गौतम से लेकर प्रियंका चहर चौधरी और एमसी स्टैन तक ने बिग बॉस में आने के बाद खूब नाम के साथ-साथ फैंस का भी खूब प्यार बटोरा। इस सीजन में शिव ठाकरे की भी एक अलग ही फैन फॉलोइंग देखने को मिली। रविवार को इस शो का फिनाले हुए।

    इस विवादित शो के खत्म होने के बाद शिव ठाकरे और प्रियंका चहर चौधरी पर सोशल मीडिया मीडिया पर लोग लगातार प्यार बरसा रहे हैं। हाल ही में शिव ठाकरे के लिए वैलेंटाइन डे के मौके पर सोशल मीडिया पर प्रपोजल की लाइन लग गई।

    शिव ठाकरे को सोशल मीडिया पर मिला प्रपोजल

    शिव ठाकरे जैसे ही बिग बॉस से बाहर निकले वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें शो का असली विनर बताना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, हाल ही में वैलेंटाइन डे के खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने 'शिव बी माय वैलेंटाइन' करके एक ट्रेंड चलाना शुरू कर दिया।

    दरअसल बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद फराह खान ने अपने घर में सभी कंटेस्टेंट के लिए एक पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में सभी बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट नजर आए थे। इस दौरान शिव ने पिंक रंग का सूट और व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर उनकी गर्ल फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकी।

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया पर चला शिव के लिए ये ट्रेंड

    शिव के लिए चल रहे इस ट्रेंड में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शिव तुम इस दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करते हो'। अन्य यूजर ने लिखा, 'शिव ये जानता है कि लड़कियां उसके लिए क्रेजी हैं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'हॉटी..शिव बी माय वैलेंटाइन'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आज हर लड़की यही पूछ रही होगी, शिव क्या तुम मेरे वैलेंटाइन बनोगे'।

    आपको बता दें कि शिव के गेम को सिर्फ बिग बॉस के फैंस द्वारा ही नहीं पसंद किया गया, बल्कि स्टार्स ने भी उन्हें विनर के रूप में देखा। ससुराल सिमर का फेम दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम ने भी शिव की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि तुम सिर्फ अब महाराष्ट्र के नहीं, बल्कि पूरे देशभर की जान बन गए हो और सभी तुम्हें बेहद पसंद कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फराह खान की पार्टी में प्रियंका ने इस कंटेस्टेंट से बनाई दूरी, शो के बाद भी कायम है दुश्मनी

    यह भी पढ़ें: Archana Gautam: 60 साल के एक्टर संग अर्चना गौतम का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- 'असली सफर यहां से शुरू होता है'