Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 16: मीका सिंह ने सभी को दिया 440 वोल्ट का झटका, फराह खान ने इस कंटेस्टेंट को बताया बिग बॉस की 'रानी'

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 12:08 AM (IST)

    Bigg Boss 16 बिग बॉस 16 में शुक्रवार के एपिसोड में काफी कुछ धमाकेदार देखने को मिला। कंटेस्टेंट्स ने बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के साथ जमकर मस्ती की तो दूसरी ...और पढ़ें

    Bigg Boss 16 27 January Episode Highlights
    Bigg Boss 16 27 January Episode Highlights

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16: रियलिटी शो बिग बॉस 16 को इस बार सलमान खान ने नहीं, बल्कि इंडस्ट्री से उनकी दोस्त और कोरियोग्राफर फराह खान ने होस्ट किया। वीकेंड का वार में अनिल कपूर, कार्तिक आर्यन, मीका सिंह ने सभी घरवालों के साथ ढेर सारी मस्ती की। कंटेस्टेंट्स ने भी उनकी मौजूदगी में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। लेकिन इस मस्ती भरे एपिसोड में वो वक्त भी आया, जब होस्ट ने घरवालों की क्लास लगाई। इसके अलावा घरवालों ने भी एक दूसरे के बारे में अपनी राय दी।

    मीका सिंह ने ली एंट्री

    शुक्रवार के एपिसोड में देखा गया कि मीका सिंह ने घर में एंट्री ली। मीका सिंह वहां अपने नए गाने 'मिस यू' को प्रमोट करने आए थे। इस दौरान उन्होंने एमसी स्टैन (MC Stan) के साथ रैप किया, तो प्रियंका (Priyanka Chahar Choudhary) के साथ परफॉर्म किया। सुम्बुल और निमृत ने भी डांस किया। घर में कई गाने बजे जिसपर सभी कंटेस्टेंट्स ने जमकर कदम थिरकाए।

    मीका सिंह के टास्क से घरवालों को झटका

    इतनी सारी मौज मस्ती के बाद मीका सिंह ने घरवाओं को ऐसा टास्क दिया कि उन्हें 440 वोल्ट का झटका लग गया। दरअसल, सभी कंटेस्टेंट्स को यह बताना था कि उनके अनुसार किस कंटेस्टेंट में क्या बुराई है। इस पर टीना ने निमृत को एरोगेंट बताया। अर्चना ने शिव के लिए कहा कि वह अकेले नहीं खेला है। मीका सिंह ने प्रियंका को मिस वर्ल्ड कहा। प्रियंका ने निमृत को बुलाया और कहा कि वह उनपर पर्सनल अटैक करती हैं।

    निमृत की बारी आई, तो उन्होंने प्रियंका को बुलाया। निमृत ने कहा कि प्रियंका जिस तरह से लोगों से बात करती हैं, वह बहुत बुरा है। सुम्बुल ने भी यही कारण देने के लिए प्रियंका का ही नाम लिया। शालीन ने भी प्रियंका पर ही अटैक किया। उन्होंने प्रियंका के लिए टास्क में एरोगेंट हो जाने की बात कही। जब एमसी स्टैन की बारी आई, तो उन्होंने अर्चना के लिए कहा कि उन्हें ज्यादा नहीं उड़ना चाहिए।

    खबरें और भी

    कौन है राजा, कौन है रानी

    कंटेस्टेंट्स को एक दूसरे को ताश के पत्तों के नाम पर एक दूसरे का नाम बताना था कि कौन राजा है, कौन रानी, कौन इक्का और कौन जोकर। अर्चना ने सुम्बुल को जोकर बताया और खुद को इक्का। अर्चना के अनुसार प्रियंका रानी हैं क्योंकि इर्द गिर्द ही लोग घूमते हैं। राजा के लिए उन्होंने शिव का नाम लिया। शालीन ने शिव को राजा, प्रियंका को रानी, खुद को इक्का और अर्चना को जोकर बताया।

    जब शिव की बारी आई, तो उन्होंने स्टैन को राजा, अर्चना को जोकर, निमृत को इक्का और सुम्बुल को रानी बताया। सुम्बुल ने प्रियंका को रानी, स्टैन को राजा, अर्चना को जोकर और शिव को इक्का बताया। निमृत ने भी प्रियंका को ही रानी बताया, शिव को राजा, अर्चना को जोकर और स्टैन को इक्का। प्रियंका ने खुद को इक्का, शिव को राजा, सुम्बुल को जोकर और अर्चना को रानी बताया।

    फराह खान ने बताया कौन है मास्टरमाइंड

    इसके बाद शिव और प्रियंका में जमकर लड़ाई होती है। प्रियंका का यह तर्क रहता है कि उन्हें रानी और इक्का दोनों मिला है, तो यह निमृत के कैसे जा सकता है। इनकी लड़ाई के बाद फराह खान बताती हैं कि प्रियंका घर की रानी नहीं हैं। घर का मास्टमाइंड कोई और है। उन्होंने इसके लिए टीना दत्ता का नाम लिया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: गुस्से से तिलमिलाए स्टैन ने प्रियंका को दी धमकी, शिव ने भी लगाई क्लास, कहा- तुम्हारी नजर काली है

    यह भी पढ़ें: Abdu Rozik: शादी में शेख बनकर पहुंचे अब्दु रोजिक, क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो